सीएम डॉ. मोहन बोले- सभी ऋतुओं में हेमंत ऋतु का आनंद अलग

ऑपरेशन टाईम्स भोपाल।। बैतूल से विधायक हेमंत खंडेलवार को मध्य प्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष चुना गया है। चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने उनके नाम की घोषणा की और उन्हें प्रमाण पत्र दिया। इस दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सभी ऋतुओं में हेमंत ऋतु का आनंद ही अलग है। हम दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा-विष्णुदत्त शर्मा विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जहां निकले कांग्रेस का सुपड़ा साफ कर दिया। कांग्रेस परेशान है कहा से लेकर आए अब हेमंत जी अध्यक्ष हैं, पार्टी को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे। हम कांग्रेस से 1951 से निपटते आए हैं आगे भी निपटेंगे।
केंद्रीय मंत्री शिवराज बोले- सीएम राइज स्कूल के लिए हेमंत जी से प्रेरणा ली—
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जोरदार स्वागत करो अब हेमंत खंडेलवार अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं माहौल को भगवा मय बना रहे हैं। हेमंत खंडेलवाल से पहले विष्णुदत्त शर्मा को सफलतम कार्य के लिए बधाई। हेमंत को जब 2008 में विधानसभा चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया। तो वो तीन बार मना करने आए थे। लेकिन हमने तय किया चुनाव लड़ाएंगे वे निर्वाचित हुए वे एक आदर्श विधायक रहे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हेमंत जी से स्कूल को बेहतर केसे बनाए इसका सुझाव लिया था। गांव में में बेहतर स्कूल के लिए हेमंत जी से प्रेरणा लेकर सीएम राइज स्कूल की योजना बनाई। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का अभिनंदन है। 65064 बूथों को डिजिटल करने का कार्य किया है। आज हेमंत खंडेलवाल के निर्वाचन के साथ संगठन पर्व पूर्ण हो रहा है। प्रदेश में 41 लाख कार्यकर्ता बूथ पर कार्यरत हैं।विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में भाजपा ने इतिहास रचा है। इसके पीछे हमारे कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है। शर्मा ने कहा मेरे व्यवहार या कार्य से किसी के मन को ठेस पहुंची है तो मैं क्षमा मांगता हूं। विष्णुदत्त शर्मा ने हेमंत खंडेलवाल को पार्टी का ध्वज देकर पार्टी ने स्वागत किया।
चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा- हेमंत जी को चुनने के लिए धन्यवाद—
चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा 1313 में से 1101 मण्डल की निर्वाचन हुए, 62 जिलों की संगठन की प्रक्रिया पूरी हुई है। जन संघ से शुरू हुई यह पार्टी आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। प्रधान ने कहा अभी तक विष्णुदत्त शर्मा के नेतृत्व में पार्टी का कार्य हुआ, शिवराज सिंह चौहान जैसे मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकास के कार्य हुए। मध्य प्रदेश के संगठन पर्व में हम सब सहभागी बने है। उन्होंने कहा, आज नया अध्याय जुड़ रहा है। मैंने नामांकन के लिए 6.30 बजे तक इंतजार किया लेकिन केवल एक ही नामांकन आया। जांच पड़ताल के बाद नामांकन सही पाया गया। सहज और सरल व्यक्तित्व के धनी हेमंत खंडेलवाल निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। मैं मध्य इकाई को हेमंत जी को चुनने के लिए धन्यवाद देता हूं। हेमंत खंडेलवाल को निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र देकर भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया।