फूफा की मोहब्बत में पागल थी भतीजी, शादी के एक माह बाद ही कराई पति हत्या, झारखंड से बुलाए थे शूटर

ऑपरेशन टाईम्स औरंगाबाद।। इंदौर की सोनम ने जैसे अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या करवाई वैसा ही मामला बिहार के औरंगाबाद से सामने आया है। जहां 60 साल के फूफा के प्यार में 27 साल की भतीजी ने अपने पति की हत्या करवा दी। 24 जून को 27 साल के प्रियांशु उर्फ छोटू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 21 मई को प्रियांश और गुंजा की शादी हुई थी। शादी के मंडप में ही ही लड़की ने पति के मर्डर की प्लानिंग की। शादी के करीब 1 महीने बाद ही पत्ती ने शूटर हायर कर के पति का मर्डर करवा दिया। पिछले दिन पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया है। फूफा जीवन सिंह फरार है। दोनों ने हत्या के लिए झारखंड से 2 शूटर हायर किए पुलिस ने दोनों शूटर्स जयशंकर चौबे और मुकेश शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया है।
बचपन से फूफा के घर पर ही रहती थी—
गुंजा ने पुलिस को बताया कि मैं बचपन से ही अपने फूफा के घर रहती थी। वहीं पढ़ती थी। इसी दौरान में उनके करीब आ गई। हम दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। मुझे पता था कि वो उम्र में मुझसे डबल हैं लेकिन प्यार तो प्यार है। उम्र नहीं देखता। बुआ को कभी हमारे रिश्ते को लेकर शक नहीं हुआ। हम घर में ही मिला करते थे। अप्रैल में बुआ ने हमें एक साथ देख लिया। बात घर में फैल गई। पिता ने लड़के देखना शुरू कर दिए।
मंडप में बनाया पति के मर्डर का प्लान—
समाज व पिता की इज्जत के डर से मैंने शादी कर ली लेकिन वरमाला के दौरान ही मैंने तय कर लिया था कि पति की हत्या करवा देंगे फिर साथ ही रहेंगे। शादी के बाद मैं उनसे बार-बार बोलती थी। मुझे प्रियांशु के साथ नहीं रहना है। फूफा डाल्टनगंज के बड़े बस कारोबारी हैं। प्रियांशु भी बड़ा जमींदार था। 50 से 60 बीघा जमीन थी।
शादी के बाद भी मिली थी अपने प्रेमी से—
शादी के बाद भी मैं उनसे मिला करती थी। कभी अपने मायके में कभी ससुराल में तो कभी उनके घर में। मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था। एक दिन उनके मुंह से निकला कि प्रियांशु को मरवा देते हैं। मैंने भी हां कर दिया लेकिन ये कैसे होगा ये अपने किया। नहीं पता था। इसके बाद उन्होंने दोस्त से बात कर के झारखंड के 2 शूटर्स को हायर किया था।
शूटर्स को पति की लोकेशन बताती रही—
प्रियांशु कुमार सिंह 24 जून की रात वाराणसी के चंदौली में अपने रिश्तेदार के घर से ट्रेन से लौट रहा था। गांव से दो लोग बाइक लेकर उसे लेने गए थे। वो कॉल कर के मुझे अपनी लोकेशन बता रहा था। मैं शूटर्स को लोकेशन दे रही थी। श्रीनगर रोड रेलवे स्टेशन पहुंचने पहले के प्रियांशु ने मुझे फोन कर सूचना दी थी। गांव के 2 लड़के उसे स्टेशन लेने गए थे। नवीनगर थाना क्षेत्र के लेबोखाप गांत्र के पास शूटर्स ने उसकी गाड़ी रुकवाई और 4 गोलियां मारीं। गोली मारने के बाद शूटर्स ने बताया कि काम हो गया है लेकिन वो मरा नहीं है। हम घवा गए थे। प्रियांशु की बाइक पर साथ बैठे गांव के 2 लड़के उसे अस्पताल लेकर आए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
एसआईटी कर रही हत्या की जांच—
इस हत्याकांड के बाद च् अंबरीश राहुल के निर्देश पर एसआईटी बनाई गई। एसआईटी ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। आसपास के लोगों से बातचीत की। प्रियांशु को बाइक से लेने गए गांव के दो लड़कों को उठाया गया। घंटों उनसे पूछताछ चलीए लेकिन दोनों से पूछताछ में कुछ नहीं निकला। इसके बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया। इस केस में पुलिस को कोई सबूत नहीं मिल पा रहे थे।
इस तरह हुआ है वारदात का खुलासा—
गांव के दोनों लड़को को छोडने के बाद पुलिस ने प्रियांशु के मोबाइल की जांच की। फोन में हत्या से पहले गुंजा से बातचीत का पता चला। प्रियांशु की कॉल डिटेल निकलवाई गई। पता चला कि वो लगातार गुंजा के संपर्क में था। पुलिस ने गुंजा की कॉल डिटेल निकलवाई उसमें एक नंबर मिला जिस पर 50 से ज्यादा बार बात हुई थी। पुलिस ने गुंजा से फोन मांगा तो आनाकानी करने लगी। शक गहरा हुआ और पत्नी को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार उसका गुंजा सिंह ने हत्या की बात कबूल कर ली है। अपने फूफा के साथ 15 सालों से अफेयर चल रहा था। इससे वह इस शादी से खुश नहीं थी।
फूफा के साथ मिलकर रची हत्या की साजिश—
महिला ने अपने फूफा के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रची। प्रियांशु वाराणसी से लौट रहा था। इसकी सूचना गुंजा ने फूफा को दी। फिर शूटर से बातचीत कर घटना को अंजाम दिलवाया गया। शूटर जयशंकर चौबे और मुकेश शर्मा को फूफा ने मोबाइल का सिम कार्ड उपलब्ध करवाया था।।