बड़ी खबरभोपालमध्य प्रदेश

आज बाजार से लिया जाएगा 4800 करोड़ का कर्ज

मोहन सरकार 2 अलग-अलग कर्ज लेने जा रही, 18 सालों में ब्याज के साथ चुकाएंगे लोन

ऑपरेशन टाईम्स भोपाल।। एमपी सरकार आज बाजार से 4800 करोड़ रुपए के दो कर्ज लेने जा रही है। इस वित्त वर्ष में सरकार द्वारा लिए जा रहे पांचवें और छठे कर्ज के साथ कर्ज का चालू वित्त वर्ष में लिए जाने वाले कर्ज का आंकड़ा 14300 करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगा। सरकार ने इसके पहले सात मई और 4 जून को कर्ज लिया है। यह कर्ज रिजर्व बैंक के माध्यम से गवर्नमेंट सिक्योरिटीज बेच कर लिया जाएगा। मोहन सरकार नए वित्त वर्ष में तीसरी बार 2500 और 2300 करोड़ रुपए के कर्ज लेने जा रही है। दोनों ही कर्ज 16 साल और 18 साल की अवधि के लिए आरबीआई के माध्यम से लिए जा रहे हैं। जिसका भुगतान साल भर में दो बार कूपन रेट के जरिए ब्याज के रूप में किया जाएगा। इसके पहले जून में 2000 करोड़ और 2500 करोड़ रुपए के दो कर्ज लिए गए थे। मई में ढाई-ढाई हजार करोड़ रुपए के दो कर्ज लिए गए थे। कुल कर्ज का आंकड़ा बढ़कर 436040.27 करोड़ रुपए हो जाएगा। इसके पहले आरबीआई के माध्यम से दो लोन मोहन सरकार ने 4 जून को लिए थे। पहला लोन 2000 करोड़ रुपए का था जो 16 साल के लिए लिया है। सरकार ब्याज के साथ इसकी अदायगी 4 जून 2041 तक करेगी। दूसरा लोन 2500 करोड़ रुपए का था। जो 18 साल के लिए है। यह 4 जून 2043 तक ब्याज के साथ चुकाया जाएगा। मोहन सरकार ने चालू वित्त वर्ष का पहला कर्ज 7 मई को लिया था। इस दिन दो कर्ज ढाई-ढाई हजार करोड़ रुपए के लिए गए थे। मई में ढाई हजार करोड़ का पहला कर्ज 12 साल के लिए लिया गया था जिसका ब्याज सात मई 2037 तक के लिए चुकाना है। इसी तरह ढाई हजार करोड़ रुपए का दूसरा कर्ज सात मई को ही 14 साल के लिए लिया गया है। जिसकी भरपाई सात मई 2039 तक ब्याज के रूप में होगी।।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!