बड़ी खबर

संसद का यह मानसून सत्र एक विजय उत्सव की तरह है

पीएम मोदी ने सत्र की शुरुआत से पहले मीडिया को किया संबोधित

नई दिल्ली।। संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले पीएम मोदी ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मानसून नवाचार और नव सृजन का प्रतीक है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक देश में मानसून बहुत अच्छा है। कृषि के लिए लाभकारी मौसम की खबरें हैं और बारिश किसानों की अर्थव्यवस्था, देश की अर्थव्यवस्था, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और इतना ही नहीं हर परिवार की अर्थव्यवस्था के लिए बहुत अहम है। पीएम मोदी आतंकवादियों के आकाओं के घरों को 22 मिनट में ने ऑपरेशन सिंदूर पर कहा ऑपरेशन सिंदूर के तहत, जमींदोज कर दिया गया। मेड इन इंडिया सैन्य शक्ति के इस नए रूप की ओर दुनिया का आकर्षण बढ़ा है। उन्होंने कहा कि संसद का यह मानसून सत्र एक विजय उत्सव की तरह है। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भारत का झंडा फहराया जाना हर भारतीय के लिए गौरव का क्षण है। सभी सांसद और देशवासी एक स्वर में इस उपलब्धि का गुणगान करेंगे। यह हमारे लिए एक प्रेरणा होगी। पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना का सामथ्र्य देखा। देश में माओवाद और नक्सलवाद का दायरा छोटा हो रहा है। हमें गर्व है कि बंदूक के आगे हमारे देश का संविधान जीत रहा है। जो जोन पहले देश के लिए रेड जोन थे, वो अब देश के लिए ग्रीन जोन बनते जा रहे हैं और इस सत्र में देश के इस गौरवगान के पूरा देश सुनेगा और हर सांसद से सुनेगा। पीएम ने भारत की अर्थव्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि पहले हम दुनिया में 10वें नंबर की अर्थव्यवस्था थे, लेकिन अब हम दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने जा रहे हैं। भारत दुनिया के मंच पर अपनी तकरी से दस्तक दे रहा है।

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, महज 20 मिनट चली कार्रवाई—
संसद का मॉनसून सत्र आज से शुरू हो चुका है। पीएम मोदी ने मीडिया को मॉनसून सत्र से पहले संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जिक्र भी किया। इस बार का सत्र की शुरुआत होते ही हंगामा होने लगा।लोकसभा में प्रश्नकाल शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। स्पीकर ओम बिरला ने विपक्षी सांसदों को समझाने की कोशिश की। समाजवादी पार्टी के सांसदों के अपने आसन के पास खड़े होने पर बिरला ने सपा सांसद अखिलेश यादव से अपील की कि वे अपने सांसदों को समझाएं। स्पीकर ने कहा अखिलेश जी इनको बिठाइए। बिरला ने विपक्षी सांसदों के शोर-शराबे पर कहा कि सरकार प्रश्नकाल के बाद ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए तैयार है। सरकार हर सवाल का जवाब देगी। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। विपक्ष लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की मांग के लिए हंगामा कर रहा है। जिस पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि आप जिस मुद्दे पर चर्चा चाहते हैं वो प्रश्नकाल के बाद होगा। नियमों के हिसाब से ही चर्चा होगी।।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!