
बीजिंग, एजेंसी।। चीन में बच्चा पैदा करने पर सरकार ने माता-पिता को 1.30 लाख रुपए देने का फैसला किया है। सरकार ने यह कदम जन्मदर में लगातार हो रही कमी को लेकर उठाया है। चाइना डेली की रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे के जन्म के बाद सरकार लगातार 3 साल तक माता-पिता को सालाना 3600 युआन (करीब 44,000 रुपए) देगी। चीन की 21 फीसदी आबादी की उम्र 60 साल से ज्यादा है। चीन ने करीब एक दशक पहले अपनी विवादास्पद वन चाइल्ड पॉलिसी खत्म कर दी थी लेकिन पैदा हुए थे। 2023 में यह संख्या 90 लाख पर आ गई। सिर्फ 7 साल में चीन में बच्चे पैदा होने की रफ्तार में 50त्न फीसदी कमी आई। 2024 में इसमें थोड़ा इजाफा हुआ और यह 95 लाख हुई लेकिन जनसंख्या में कुल गिरावट जारी रही क्योंकि मृत्यु दर जन्म दर से अधिक रही। इसके बावजूद जन्म दर कम होती जा रही है। दुनिया के बड़े देशों में चीन की जन्म दर सबसे कम है और यह लगातार घटती जा रही है।।