बड़ी खबरभोपालमध्य प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वन्यजीव ट्रांस लोकेशन, रेस्क्यू वाहनों का किया लोकार्पण

ऑपरेशन टाईम्स भोपाल।। अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन्य जीवों के परिवहन के लिए तीन वन्य जीव वाहन, तीन वन्य जीव चिकित्सक वाहन और दो डॉग स्क्वायड वाहनों का लोकार्पण किया। उन्होंने वाहनों का अवलोकन किया और वन्य जीव परिवहन के लिए वाहनों में उपलब्ध सुविधाओं और विशेषताओं की जानकारी ली।

अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया है। कार्यक्रम में विभिन्न वृत्त चित्रों के टीजर जारी किए गए। पेंच टाइगर रिजर्व ने स्थानीय समुदाय की सहभागिता से बाघ प्रबंधन, कान्हा टाइगर रिजर्व ने मृत्युंजय, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व पर केद्रित सतपुड़ा कल आज और कल और चीता पुनर्वास पर केद्रित फिल्म अबोड़ आफ का चीताज के टीजर रिलीज किए गए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वन्य जीव संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही वन सुरक्षा समितियों, ईको विकास समितियों, ग्राम वन समितियों और वन कर्मियों को पुरस्कृत किया।

वहीं वन्य जीव संरक्षण संबंधी गतिविधियों पर केंद्रित प्रदर्शनी का शुभारंभ कर अवलोकन किया। उन्होंने राज्य वन्य जीव योजना 2023-2043 के हिंदी संस्करण का विमोचन किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने चीता निषचेतन तथा प्रबंधन के मैन्युअल, भविष्य में वन्य जीव प्रबंधन संबंधी कार्यशाला के निष्कर्षों की रिपोर्ट, पेंच टाइगर रिजर्व द्वारा विकसित पुस्तक बाघ और तितलियां और गिद्ध गणना रिपोर्ट का विमोचन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व द्वारा हाथियों के चिन्हांकन के लिए विकसित डोजियर तथा डाक विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर प्रकाशित विशेष आवरण का विमोचन भी किया।

उन्होंने हाथी मानव संघर्ष को कम करने के लिए विकसित ऐप गजरक्षक का भी विमोचन किया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप सिंह अहिरवार, अपर मुख्य सचिव वन अशोक बर्णवाल, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख असीम श्रीवास्तव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव शुभरंजन सेन, वन सुरक्षा समितियों, ईको विकास समिति, ग्राम वन समिति के सदस्य और वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।।








Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!