अपने ही दो बच्चों और पत्नी पर सनकी युवक ने किया कुल्हाड़ी से हमला,4 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत
पत्नी और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल इलाज जारी

ऑपरेशन टाइम्स रीवा।। रीवा जिले मे एक सनकी व्यक्ति ने अपने दो बच्चो और पत्नी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे 4 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई है जबकि उसकी एक बच्ची व पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के डभौरा थानाक्षेत्र के छिपिया गांव निवासी रामबली चर्मकार उम्र 41 वर्ष ने अपने दो बच्चो और पत्नी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा कर दिया। जिससे 4 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई है। बताया जाता है की रामबली चर्मकार अपनी पत्नी सीमा चर्मकार उम्र 31 वर्ष ,बेटा रविंद्र चर्मकार उम्र 4 साल एंव 5 साल की बेटी रागिनी चर्मकार के साथ रहता था। किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी रामबली चर्मकार ने अपनी पत्नी पर लोहे एंव कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इतना ही नही आरोपी ने बीच-बचाव करने आये अपने बच्चो पर जानलेवा हमला कर दिया। उसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हादसे मे रविंद्र चर्मकार उम्र 4 की मौत हो गई है जबकि सीमा चर्मकार एंव 05 वर्षीय रागिनी चर्मकार लहूलुहान हो गई। गंभीर हालत मे महिला और उसकी बेटी को उपचार के लिए संजय गांधी मेडिकल अस्पताल रीवा में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच मे जुट गई है।।