दो बच्चों की मां हुई फरार,पति ने आशिक के साथ भागने की जताई आशंका
पत्नी और बच्चे की खोजबीन में जुटा पति परेशान,थाना बरगवा में पति ने दर्ज कराई गुमशुदगी

ऑपरेशन टाइम्स सिंगरौली।। बरगवा थानाक्षेत्र के बड़ोखर गांव से दिनदहाड़े एक महिला के लापता हो जाने की खबर निकलकर सामने आई है। बता दें कि कमलेश कुमार नामदेव पिता सुमंत प्रसाद नामदेव उम्र 34 वर्ष निवासी बडोखर की पत्नी पुष्पादेवी नामदेव अपने 3 वर्षीय छोटे लड़के दीपक कुमार नामदेव को लेकर दोपहर के समय अचानक लापता हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक कमलेश कुमार नामदेव की पत्नी शनिवार दिनांक 21/09/2024 की दोपहर 12 बजे घर से साड़ी में बखिया करवाने को बोलकर बरगवां बाजार के लिए निकली है। जो घर वापस नहीं आई। हैरान परेशान पति ने हर जगह खोजबीन करने के बाद रविवार थाना बरगवां में गुमशुदगी दर्ज कराई है। जहां बरगवा पुलिस ने सूचनाकर्ता पति कमलेश कुमार नामदेव की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश में जुटी हुई है। वहीं पति कमलेश नामदेव ने ढोगरी निवासी सदन उर्फ रिन्कू नामदेव के उपर पत्नी को भगा ले जाने की आशंका जताई है।
लापता पुष्पादेवी नामदेव की हुलिया —
रंग सांवला, इकहरा बदन, उंचाई करीबन 04.06 इंच, उम्र करीबन 28 वर्ष, हरी कलर की साडी, साया, पैर में चप्पल पहने थी।