सीधी

झाड़ू लगा रही महिला पर गिरी कच्चे घर की दीवार,हुई मौत

ऑपरेशन टाइम्स सीधी।। सीधी जिले में एक महिला फातिमा बानो अपने घर पर झाड़ू लगा रही थी। तभी इस समय कच्चे घर की दीवार उसके ऊपर गिर पड़ी। जहां उसकी मौत हो गई। सीधी जिले के सिहावल जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अतरैला में रविवार के दिन कच्ची दीवार गिरने से महिला की मौत हो गई है। जानकारी लगते ही आसपास के क्षेत्र के लोग मौके पर पहुंच गए और इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी सिहावल पुलिस को दी। सिहावल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। दरअसल पूरा मामला रविवार की सुबह का है। जहां रविवार के दिन महिला फातिमा बानो अपने घर पर झाड़ू लगा रही थी। तभी इस समय कच्चे घर की दीवार उसके ऊपर गिर पड़ी। जहां उसकी मौत हो गई। जानकारी लगते ही पति गुलसेर मोहम्मद मौके पर पहुंचे और मिट्टी को हटाने लगे, लेकिन जब तक मिट्टी को हटा पाए तब तक महिला ने दम तोड़ दिया था। पति गुलशन मोहम्मद ने बताया है कि मैं अपने पक्के घर में था। वह रोज की भांति अपने घर पर झाड़ू लगा रही थी। इस समय अचानक कच्चे घर की दीवार उसके ऊपर गिर पड़ी जहां दबने से उसकी मौत हो गई है। इसके बाद मैने सिहावल चौकी प्रभारी शेषमणि मिश्रा को जानकारी दी जहां पुलिस मौके पर पहुंच गई है। चौकी प्रभारी सिहावल शेषमणि मिश्रा ने बताया कि महिला का नाम फातिमा बानो है जिसकी उम्र 32 साल है। वह अपने घर पर कोई काम कर रही थी तभी दीवार गिर गई और दबने से उसकी मौत हो गई है। पोस्टमार्टम के लिए हम महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के लिए भिजवा दिए हैं।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!