ननि के भ्रष्टाचार को लेकर संयुक्त संघर्ष मंच ने की प्रेसवार्ता, अनिश्चितकालीन धरना 26 से

ऑपरेशन टाइम्स सिंगरौली।। नगर निगम इन दिनों खूब सूर्खियां बटोर रहा हैं। लगातार हो रहे यहां भ्रष्टाचार में कभी 27 लाख का भ्रष्टाचार तो कभी 38 लाख का भ्रष्टाचार अब नगर निगम में यहीं चल रह है। मानो ऐसा लग रहा है जैसे नगर निगम भ्रष्टाचार का गढ़ बनता जा रहा हो। इसी को लेकर संयुक्त संघर्ष मंच ने प्रेसवार्ता कर अनिश्चितकालीन धरना देने जा रही है। संयुक्त संघर्ष मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि नगर निगम में जिस तरह से कार्य हो रहा है उससे तो यहीं साफ होता है कि यहां कोई देखने वाला ही नहीं है अगर इन सब चीजों पर अधिकारियों की नजर है तो ऐसे भ्रष्टाचार क्यों हो रहा है। भ्रष्टाचार को लेकर ही कुछ कर्मी को सस्पेंड कर दिया गया। जिससे लोगों को ये लगे कि ये गलती केवल यहीं कर्मचारी कर रहा है लेकिन ये ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। नगर निगम में लाखों के घोटाले हो और बड़े अधिकारियों को इसकी भनक न हो ऐसा संभव नहीं है। उनका कहना है कि कोई भी कार्य अगर संपादित होता है तो कोई भी फाइल बिना आयुक्त के साइन किये हुए अप्रूव नहीं हो सकती है। बिना कोई फाइल देखे या पढ़े किसी भी फाइल को अप्रूप करना संभव नहीं है। अगर इन्होंने किसी भी कार्य को बिना देखे समझे अपना साइन कर दे रहे है। यह भी खुली छूट के दायरे में आती है। उन्होंने आगे कहा कि जिस कर्मचारी को सस्पेंड किया गया था अब उसे काम पर रख भी लिया गया है। ऐसा लगता है संस्पेड भी लोगों को दिखाने के लिए किया गया है। इन सभी मुद्दों को लेकर संयुक्त संघर्ष मंच अनिश्चितकालीन धरना कल से देगी।