शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय हाई स्कूल अजगुढ़ में आयोजित किया गया विशेष जागरुकता अभियान स्वयंसिद्धा
सिंगरौली पुलिस का लगातार जारी है विशेष जागरुकता अभियान स्वयंसिद्धा, 330 से अधिक छात्राओं को आत्म रक्षा के लिए किया गया प्रशिक्षित

ऑपरेशन टाइम्स सिंगरौली।। पुलिस मुख्यालय की मंशानुसार पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के निर्देशन में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय हाई स्कूल अजगुढ़ में आत्मरक्षार्थ प्रशिक्षण कार्यक्रम स्वयंसिद्धा आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ माँ सरस्वती जी का पूजन अर्चन एवं पुष्प अर्पण कर की गई। निरीक्षक श्री कपूर त्रिपाठी, थाना प्रभारी मोरवा, सउनि श्री अशोक सिंह तोमर, महिला सुरक्षा शाखा एवं पुलिस स्टाफ सहित प्राचार्य श्रीमती छाया गोयल, प्रधानाध्यापक रामेश्वर प्रसाद गुर्जर, राम विशाल पनिका, राजकुमार सिंह, आकांक्षा सिंह, रूपाली ओंकर, ममता देवी, अतिथि शिक्षक गण जगदीश खैरवार, शैलेंद्र सिंह बैंस, संजीव गोयल, श्रीमती जया देवी एवं सेल्फ डिफेंस टेक्निकल डायरेक्टर गणेश सिंह, खुशबू साकेत अपनी टीम सहित उपस्थित रहे। विद्यालय में उपस्थित लगभग 330 से अधिक छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित किया गया एवं नई-नई स्वयंसिद्धा महिलाओं के साथ नित्य प्रतिदिन हिंसा, छेड़छाड़, लूटपाट, दुष्कर्म आदि की अनेकानेक घटनाएं घटित होने की संभावना होने से आत्मरक्षार्थ प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर जूडो, कराटे, मार्शल आर्ट्स इत्यादि का प्रशिक्षण दिया गया। टेक्निक्स सिखाई गई। आत्मरक्षा प्रशिक्षण अंतर्गत बालिकाओं एवं उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता ने कहा कि मेरी कोशिश है कि जिले की समस्त महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अंदर साहस भरने एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया जाकर प्रशिक्षित कराया जाए। महिला सशक्तिकरण को आज के समय परिवेश में सभी को समझने की जरूरत है। आत्म रक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत बालिकाओं को विपरीत परिस्थितियों से सामना करने हेतु मानसिक एवं शारीरिक रूप से सशक्त बनाते हुए प्रशिक्षित ट्रेनर्स के माध्यम से मार्शल आर्ट यथा जूडो, ताइक्वांडो, कराटे आदि के माध्यम से उनमें जीवन कौशल का विकास किया जाएगा।