
ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। बरगवां क्षेत्र के उज्जैनी गांव में मंगलवार को कुआं में गिरकर युवक की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी होने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। घरवालों ने बताया कि मृतक कुएं की ओर गया और उसे मिर्गी आ गई। जिससे वह उसमें गिर गया। जानकारी पाकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मिली जानकारी के अनुसार उज्जैनी निवासी युवक तहसीलदार जायसवाल उम्र 20 वर्ष मिर्गी रोग से पीड़ित था। वह सुबह 9 बजे घर से निकला। लेकिन घर के ही कुएं के पास अचानक उसे मिर्गी का दौरा आ गया और कुएं में गिर गया। परिजनों ने बताया कि तहसीलदार दोपहर करीब 12 बजे तक नहीं दिखा तो उसकी खोज खबर की गई। इसी बीच घर वालों ने घर से नजदीक बने कुएं में देखा तो तहसीलदार का शव कुएं में नजर आया। गांव वालों ने जब तक बेटे को कुएं से बाहर निकला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी बरगवां पुलिस को दी गई। जहां पुलिस में पोस्टमार्टम करते हुए जांच शुरू कर दी।