सीधी
आज डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल करेंगे नवनिर्मित 2 लेन गोपद पुल का शुभारंभ

ऑपरेशन टाईम्स सीधी।। सीधी- सिंगरौली राष्ट्रीय राजमार्ग क्र.- 39 के 114 प्लस 443 पर स्थित गोपद पुल 2 लेन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल आज 04 अक्टूबर को सुबह 11: 30 बजे गोपद पुल का शुभारंभ करेंगे। गोपद नदी पर नव निर्मित पुल की लंबाई 320 मीटर, ऊंचाई 21.50 मीटर है। 10.55 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित गोपद ब्रिज के निर्माण होने से सीधी से सिंगरौली यात्रा के दौरान लगभग 1.4 किमी की लंबाई कम होगी। साथ ही पुराने पुल पर प्रतिदिन लगने वाले जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी। इसके साथ-साथ सीधी से सिंगरौली की यात्रा करने में लगभग आधे घंटे के समय की बचत होगी।