सिंगरौली

महिला सुरक्षा शाखा सिंगरौली द्वारा विशेष जागरूकता अभियान “अभिमन्यु” का किया गया आयोजन

ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। पुलिस मुख्यालय भोपाल की मंसानुसार पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्रीमती निवेदिता गुप्ता व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में महिला सुरक्षा शाखा सिंगरौली के उपनिरी. प्रीति साकेत, प्र.आर. लवकुश प्रसाद त्रिपाठी, आर. धन्नजय यादव के द्वारा दिनांक 04/10/2024 को थाना माड़ा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम माड़ा बाजार एवं पुलिस चौकी शासन अन्तर्गत शिवपहड़ी बाजार में विशेष जागरूकता अभियान “अभिमन्यु” के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपनिरी. प्रीति साकेत ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से समाज में फैली कुरितियां दहेज तथा लिंग भेद, अशिक्षा, असंवेदनशिलता, भ्रूण हत्या, रूढ़िवादिता आदि विषयों पर लोगों से विस्तृत चर्चा कर उन्हें समाज में फैली बुराईयों से दूर रहने एवं शिक्षा के माध्यम से सजग रहने की समझाईश दी गई। साथ ही बताया गया कि विकसित एवं सुरक्षित समाज के निर्माण हेतु महिला का सम्मान पुरूषों की सहभागिता से ही किया जा सकता है।


महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिये लड़को व पुरुषों को महिला संबंधी अपराधों के संबंध में जागरूक किया गया एवं उन्हें पूर्वाग्रह से मुक्त होकर संवेदनशील होकर सकारात्मक व्यवहार करने के बारे में बताया गया। यह अभियान 03 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2024 तक चलेगा। अभिमन्यु अभियान का उद्देश्य समाज में बालकों एवं पुरूषों को महिला अपराधों के संबंध में जागरूक करना एवं लड़के लड़कियों को सामान अवसर प्रदान करना, समाज के हर स्तर पर व्याप्त लिंग भेद को समाप्त करना एवं आज के पुरुष को सभ्य समाज के निर्माण हेतु रूढ़िवादी धारणाओं एवं पूर्वाग्रहों के चकव्यूह को तोड़ते हुए महिलाओं के विकास एवं सह अस्तित्व का सहभागी बनाना है। यह अभियान सहयोग सम्मान एवं समानता पर आधारित है। उक्त कार्यक्रम में लगभग 250 लोगों को जागरूक किया गया।


उपरोक्त जागरूकता कार्यक्रम में महिला सुरक्षा शाखा सिंगरौली के उप निरी. प्रीति साकेत, प्र.आर. लवकुश प्रसाद त्रिपाठी, आर.धन्नजय यादव एवं पुलिस चौकी शासन से सउनि विजय अग्निहोत्री, प्र.आर. अमित कुमार जायसवाल, प्र.आर. संतोष साकेत, प्र.आर. लल्लू रावत तथा पुलिस थाना माड़ा से प्र.आर. संत कुमार प्रजापति, आर. सत्यनारायण धाकड़ की सराहनीय भूमिका रही।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!