सिंगरौली

मां दुर्गा पंडाल व स्कूली छात्र छात्राओं के बीच पहुंचकर बरगवां पुलिस ने चलाया अभियान अभिमन्यु

शेमफोर्ड स्कूल, खरकटा व पडरी के पंडाल में हुआ आयोजन


ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। बरगवा थाना अंतर्गत महिला सुरक्षा व जन जागरूकता हेतु चलाये जा रहे अभिमन्यु अभियान के तहत बरगवा पुलिस के द्वारा जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। थाना क्षेत्र में विराजमान मां दुर्गा के पंडालो में पहुंचकर बरगवा पुलिस ने अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। जिसमें महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के प्रति सजगता, जागरूकता, और उनकी रोकथाम के प्रति समुदाय को संवेदनशील बनाना था। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्र छात्राओं व महिलाओं को संबंधित अपराधों, कानूनी अधिकार, पुलिस की ओर से प्रदान की जाने वाली सुरक्षा सेवाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दीया गया।


अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक—
बरगवा पुलिस की पहल का उद्देश्य यह है कि महिलाएं स्वयं के प्रति अधिक जागरूक रहें और किसी भी आपात स्थिति में अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें। मां दुर्गा के पंडाल में हो रहे कार्यक्रम में उपस्थित बेटियों एवं महिलाओं के बीच संवाद सत्र का भी आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने अपने सवालों को साझा किया। पुलिस अधिकारियों ने सभी सवालों के उत्तर देकर बेटियों एवं महिलाओं एवं उपस्थित लोगों का मार्गदर्शन किया। इस दौरान महिला हेल्पलाइन नंबर, सोशल मीडिया संबंधी अपराधों, ईव-टीजिंग के खिलाफ कानून और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों को भी साझा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से थाना प्रभारी बरगवां निरीक्षक शिवपूजन मिश्रा,ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क प्रभारी उपनिरीक्षक आराधना तिवारी, बरगवा पुलिस बल एवं मां दुर्गा के पंडाल में उपस्थित सैकड़ो की तादाद में लोग उपस्थित रहे।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!