सिंगरौली

नवरात्रि पर्व के दौरान महिला पुलिसकर्मियों द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने निरंतर कर रही पेट्रोलिंग

महिलाओं एवं बालिकाओ को सुरक्षित वातावरण का संदेश देते हुए सिंगरौली पुलिस की महिला पुलिस दल ने निकाला फ्लैग मार्च

ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। म.प्र. शासन ओर पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा नवदुर्गा उत्सव को लेकर प्रतिमा,गरबा पंडालों स्थल पर महिलाओ ओर बालिकाओ की सुरक्षा को लेकर निर्देश जारी किये हुए है जिसे देखते हुए पुलिस अधीक्षक, श्रीमती निवेदिता गुप्ता जिला सिंगरौली ने महिला पुलिसकर्मियो की पेट्रोलिंग पार्टी गठित की है, जो निरंतर भ्रमण कर जनसंवाद किया जा रहा है।

सिंगरौली पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से जिले में निरंतर निर्भया मोबाइल एवं अतिरिक्त मोबाइल पार्टी निरंतर भ्रमणशील हैं। महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक स्थलों, बाजार, रहवासी क्षेत्रों में निरंतर भ्रमण कर जनसंवाद किया जा रहा है।

सिंगरौली पुलिस के महिला पुलिस दल द्वारा शहर में दो पहिया वाहन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। महिला पुलिस दल द्वारा फ्लैग मार्च शहर के विभिन्न चौराहो से निकाला गया। संपूर्ण बाजार परिसर का भ्रमण किया। फ्लैग मार्च के दौरान महिलाओं, छात्र छात्राओं, युवतियों से संवाद कर सुरक्षित वातावरण का संदेश दिया गया।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!