विशेष जागरूकता अभियान “अभिमन्यु” के तहत सिंगरौली पुलिस द्वारा किया गया मैराथन दौड़ का आयोजन
सिंगरौली पुलिस एवं नगर पालिक निगम के बीच विशेष जागरूकता अभियान "अभिमन्यु" के तहत खेला गया सद्भावना मैंच

ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। पुलिस मुख्यालय भोपाल की मंशानुसार पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में महिला सुरक्षा शाखा सिंगरौली द्वारा विशेष जागरूकता अभियान अभिमन्यु के तहत लगातार आयोजित किया जा रहे जागरूकता कार्यक्रम।
विशेष जागरुकता अभियान अभिमन्यु के तहत बालिकाओ/महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिये समाज में युवकों एवं पुरूषों को महिला सम्बंधी अपराधों के प्रति जागरूक तथा संवेदनशील बनाने एवं पूर्वागृह मुक्त सकारात्मक व्यवहार विकसित किये जाने हेतु दिनॉक 03/10/2024 से 12/10/2024 तक ‘‘ मैं हूँ अभिमन्यु ’’ विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। विशेष जागरूकता अभियान “अभिमन्यु’’ के तहत मैराथन दौड़ व सद्भावना मैंच का आयोजन किया गया। इसी तारतम्य आज दिनांक 07/10/2024 को चुनकुमारी स्टेडियम बैढ़न में ‘‘ मैं हूँ अभिमन्यु ’’ जागरूकता अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक सिंगरली श्रीमती निवेदिता गुप्ता व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा के नेतृत्व में आयोजित मैराथन दौड़ को रामनिवास शाह विधायक सिंगरौली, पुलिस अधीक्षक देवेश पाण्डे ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। मैराथन दौड़ चुनकुमारी स्टेडियम बैढ़न से प्रारम्भ होकर यातायात तिराहा, मस्जित चौक, अम्बेडकर चौक से होते हुये वापस चुनकुमारी स्टेडियम में समाप्त हुई। विशेष जागरूकता अभियान अभिमन्यु के गीत को भी लाउडस्पीकर के माध्यम से मैराथन दौड़ में उपस्थित लोगों को सुनाया गया। मैराथन दौड़ में शामिल बालक/बालिकाए को जिन्होने प्रथम, द्वितिय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालो को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि रहे श्री राम निवास शाह विधायक सिंगरौली द्वारा दिलाई गई शपथ—
हम शपथ लेते हैं कि हम कहीं भी कभी भी लैंगिक भेदभाव नहीं करेंगे। हम पारिवारिक, सामाजिक एवं व्यावसायिक दायित्वों के निर्वहन में महिलाओं के साथ बराबरी का योगदान देंगे। हम समाज में ऐसा वातावरण निर्मित करेंगे जिससे नारी को उनकी योग्यता के अनुरूप उन्नति के समान अवसर उपलब्ध हो सकें। इसकी शुरुआत हम आज अभी अपने घर से करते हैं।
मैराथन दौड़ में पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता ,सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक पी.एस.परस्ते, महिला सुरक्षा शाखा प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी, थाना कोतवाली प्रभारी अशोक सिंह परिहार,थाना नवानगर प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह, थाना यातायात प्रभारी विद्यावरिधि तिवारी व स्टॉफ तथा 500 बालक बालिकाएं उपस्थित रहे। उक्त मैराथन दौड़ का आयोजन करने मे महिला सुरक्षा शाखा सिंगरौली से उपनिरी.प्रीति साकेत, प्र.आर.लवकुश त्रिपाठी, आर. धनंजय यादव का विशेष योगदान रहा। एनटीपीसी विंध्याचल ने आयोजन मे अपना सहयोग प्रदाय किया।