शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय नवानगर एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बसनिया चितरंगी में आयोजित किया गया विशेष जागरुकता अभियान स्वयंसिद्धा
225 छात्राओं को आत्म रक्षा के लिए किया गया प्रशिक्षित

ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। पुलिस मुख्यालय की मंशानुसार पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्रीमती निवेदिता गुप्ता के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय नवानगर, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बसनिया चितरंगी में आत्मरक्षार्थ प्रशिक्षण कार्यक्रम स्वयंसिद्धा आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ मॉ सरस्वती जी का पूजन अर्चन एवं पुष्प अर्पण कर की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिस स्टाफ सहित प्रधानाध्यापक श्री शिव प्रसाद पनिका, प्रधानाध्यापक श्री ईश्वर दिन सिंह एवं सेल्फ डिफेंस टेक्निकल डायरेक्टर गणेश सिंह, खुशबू साकेत, अर्पिता विश्वास अपनी टीम सहित उपस्थित रहे। विद्यालययों में उपस्थित लगभग 225 छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित किया गया एवं नई-नई टेक्निक्स सिखाई गई। आत्मरक्षा प्रशिक्षण अंतर्गत बालिकाओं एवं महिलाओं के साथ नित्य प्रतिदिन हिंसा, छेड़छाड़, लूटपाट, दुष्कर्म आदि की अनेकानेक घटनाएं घटित होने की संभावना होने से आत्मरक्षार्थ प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर जूडो, कराटे, मार्शल आर्ट्स इत्यादि का प्रशिक्षण दिया गया।