ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली ।। थाना बरगवां मे नवरात्रि व दशहरा पर्व को लेकर शान्ति समिति की बैठक ली गई। जिसमे थाना क्षेत्र मे रखे गये दुर्गा प्रतिमाओं के संयोजको को समझाईस दी गई की दुर्गा प्रतिमा स्थल मे शान्ति व्यवस्था बना कर प्रतिमा का पूजा पाठ किया जाय। महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखे एवं डी.जे. बाजा को ज्यादा तेज आवाज मे न बजाया जाय। थाना क्षेत्र में भ्रमण कर दुर्गा प्रतिमा संयोजको को समझाइस दी गई एवं प्रतिमाओं का निरीक्षण भी किया गया। दुर्गा प्रतिमाओं के संयोजको को समझाइस दी गई कि किसी प्रकार का कोई विवाद उत्पन्न न हो व प्रतिमा विसर्जन घाट मे शान्ति पूर्वक प्रतिमाओं का विसर्जन करे। विसर्जन स्थल/घाट मे ज्यादा गहरे पानी मे न जाये ताकि किसी प्रकार का कोई घटना न हो।।

-
GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ
View all posts
Post Views: 32