बड़ी खबरमध्य प्रदेश

मैहर निवासी 22 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा की सड़क हादसे मे रसिया (रूस) में हुई मौत

मां बाप की इकलौती बेटी थी श्रृष्टि

ऑपरेशन टाईम्स सतना।। मैहर की रहने वाली 22 वर्षीय मेडिकल स्टूडेंट की रशिया में शुक्रवार दोपहर हुए सड़क हादसे में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि कार में कुल 7 लोग सवार थे। ड्राइवर समेत अन्य घायल नहीं हुए। उन्होंने सीट बेल्ट पहन रखी थी। मिली जानकारी के मुताबिक जान गंवाने वाली सृष्टि पिता डॉ रामकुमार शर्मा मैहर की पुरानी बस्ती की रहने वाली थी। वह रशिया के उफा की बश्किर युनिवर्सिटी में MBBS की पढ़ाई कर रही थी। यह खबर उसकी साथी और बश्किर युनिवर्सिटी में पढ़ने वाली थर्ड ईयर स्टूडेंट जोया ने फोन पर अपने पिता कलीम को दी। कलीम ने सृष्टि के घर जाकर खबर सृष्टि के पिता डॉ. रामकुमार शर्मा और उसकी मां ममता को दी। जिसे सुनते ही माता-पिता बेसुध हो गए। कलीम और अन्य पड़ोसियों ने उन्हें संभाला।

टूर पर जाते वक्त कार से गिरी—
बश्किर युनिवर्सिटी में ही पढ़ने वाली सृष्टि की जूनियर जोया ने अपने पिता कलीम को हादसे के बारे में बताया। कहा कि सृष्टि समेत 7 स्टूडेंट्स टूर पर जा रहे थे। रास्ते में कार का पहिया निकल गया। उसका गेट खुलने के कारण सृष्टि समेत 2 स्टूडेंट सड़क पर गिर गए। सृष्टि काफी दूर तक घिसट गई। जिससे उसके सिर पर चोट आई और सांसें थम गईं। बेटी की मौत की खबर सुनते ही माता-पिता बेसुध हो गए।

इकलौती बेटी थी सृष्टि, पिता का क्लिनिक चलाने का था सपना—
सृष्टि अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी। पिता मैहर में वर्षों से अपना क्लिनिक संचालित कर लोगों का इलाज करते आ रहे हैं। सृष्टि का डॉक्टर बनने का सपना था। वह मेडिकल की पढ़ाई कर मैहर में अपने पिता का क्लिनिक चलाना चाहती थी। इसी साल उसकी पढ़ाई पूरी होने वाली थी।

रक्षाबंधन पर आई थी घर—
सृष्टि रक्षा बंधन पर मैहर अपने घर आई तो कई दिनों तक रही। तीज के बाद वह रशिया रवाना हुई। जाते वक्त पिता से कहा था कि अब मेरी पढ़ाई का आखिरी साल है। मैहर लौटकर क्लिनिक चलाऊंगी।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!