मुद्दे की बात लक्ष्मण चतुर्वेदी के साथसिंगरौली

थाना बरगवां में पूजे गए शस्त्र,नगर निरीक्षक समेत एसडीओपी व देवसर विधायक ने थाना परिसर में विधि-विधान से की शस्त्रों की पूजा

सभी को दी गई शुभकामनाएं

ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। विजय दशमी के दिन बरगवां थाना परिसर में सुबह से ही पुलिसकर्मी शस्त्रों की साफ सफाई में जुटे रहे। मौका था वर्षों से चली आ रही परम्परा विजयदशमी पर्व पर शस्त्रों की पूजा का। इसी परंपरा को निभाते हुए विजयदशमी पर शनिवार सुबह बरगवां थाना परिसर में पुलिस अधिकारियों ने विधि विधान से शस्त्रों की पूजा कर सभी के भले की कामना की। सुबह से ही नगर निरीक्षक शिवपूजन मिश्रा, उपनिरीक्षक आराधना तिवारी, उपनिरीक्षक रामजी त्रिपाठी व एएसआई विजय पटेल, पंकज सिंह ,प्रधान आरक्षक सचिन सिंह समेत बरगवां थाने के समस्त पुलिस बल द्वारा विधि विधान से हथियारों की सफाई कर पूजा की गई। थाने के पुलिस बल द्वारा उपयोग हेतु शस्त्र (इंसास राइफल, पिस्टल, रिवाल्वर आदि) की सफाई की गई। जिसके बाद थाने में मौजूद विभिन्न प्रकार के हथियारों पर पुष्प और कुंकुम लगाकर पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से पूजा संपन्न कराई गई। शस्त्र पूजन के बाद बरगवां पुलिस बल द्वारा निर्दोषों पर शस्त्र का उपयोग न करने का संकल्प लेकर जनता की रक्षा की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। इस दरमियान विशिष्ट अतिथि के तौर पर देवसर विधायक डॉक्टर राजेंद्र मेश्राम , मंडल अध्यक्ष बरगवा कमल किशोर गुप्ता, मकरध्वज उर्फ मंगल सिंह, प्रदीप गुप्ता, बालकृष्ण गुप्ता मौजूद रहे।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!