विशेष जागरूकता अभियान अभिमन्यु के आयोजनो में अव्वल रही बरगवां पुलिस
42 आयोजनो में 15000 से अधिक लोगों को दिलाई शपथ,किया जागरूक

ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। विशेष जागरूकता अभियान अभिमन्यु के तहत महिला सुरक्षा शाखा द्वारा जिले के लोगों को अभिमन्यु अभियान के संबंध में जानकारी प्रदाय करते हुए महिलाओं के साथ सम्मान सहयोग व सामान्य व्यवहार करने की समझाइस देकर जागरूक किया गया। रावण दहन के साथ दिनांक 03/10/2024 से 12/10/2024 तक चलने वाले विशेष जागरूकता अभियान अभिमन्यु का भी समापन किया गया। सिंगरौली जिले में सबसे ज्यादा बरगवां थाना प्रभारी निरीक्षक शिवपूजन मिश्रा व उनकी पुलिस टीम द्वारा 42 स्थानो पर अभिमन्यु के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमे 15000 से अधिक लोगो को जागरूक किया गया। दस दिनों तक चलने वाले इस अभियान के तहत ज़िले में चित्रकला प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, सदभावना मैच, मैराथन दौड़, महिला पुलिस पेट्रोलिंग, बैनर, पोस्टर, पम्पलेट, अभिमन्यु कट आउट, सेल्फी पॉइंट, लघु फ़िल्म आदि के माध्यम से पूरे सिंगरौली जिले के समस्त चौकी/थाना मे स्कूल, कॉलेज, झुग्गी बस्तियों, गरबा स्थल, दुर्गा पंडाल , बसस्टैंड, हाट बाजार एवं रेलवे स्टेशन में आदि में पुलिस मुख्यालय के मंशानुसार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाकर जिलावासियों को जागरूक किया गया।।