सिंगरौली

निर्माणाधीन कार्यो को समय पर गुणवत्ता के साथ पूर्ण करेः कलेक्टर

कहा-क्रय समिति गठित कर बाजार मूल्य के अनुसार सामग्री क्रय किया जाना सुनिश्चित किया जाये

ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। नगरीय क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों को को समय पर गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जायें। साथ निर्धारित मापदण्डो और स्टीमेंट के आधार पर ही निर्माण कार्यों को पूर्ण किया जाये गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नही किया जायेगा। उक्त आशय के निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित नगर निगम क्षेत्रांतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों सहित साफ सफई व्यवस्था तथा जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला के द्वारा नगर निगम आयुक्त को दिया गया। बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर द्वारा नगरीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना बीएलसी घटक एवं ए.एचपी घटक के क्रियान्वन के प्रगति की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये गये कि पीएम आवास योजना के आधूरे निर्माण कार्यों का सर्वे कराकर कार्य को पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित किया जाये। कलेक्टर ने नगरीय क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों के प्रगति की जानकारी पश्चात निर्देश दिये कि चल रहे निर्माण कार्यों को समय पर गुणवत्ता के साथ समय पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करे। यदि निर्माण कार्य गुणवत्ता विहीन किया गया तो संबंधित एजेंसी सहित उक्त जोन के सहायक एवं उपयंत्री जो भी जिम्मेदार होगे उनके विरूद्ध कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करे।

कलेक्टर ने नगर निगम में क्रय किये जा रहे विभिन्न सामग्रियों के संबंध में दिये कि क्रय समिति गठित कर बाजार मूल्य के आधार पर ही सामग्री क्रय किया जाये। जिससे पारदार्शिता बनी रहे। उन्होंने अमृज योजना के दोनो घटको की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि हर घर में सुद्ध पेयजल का नियमित रूप से सप्लाई किया जाये। तथा इस पर निरंतर निगरानी बनाये रखे। वही सिवरेज निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि सिवरेज निर्माण कार्य में प्रगति लाई जाये तथा जो उक्त के संबंध में दूसरी बार टेंडर की प्रक्रिया की गई है उसमें पारदार्शिता के साथ कार्यवाही किया जाये। ताकि सिवरेज का कार्य समय पर पूर्ण हो सके।

कलेक्टर ने नगर की साफ सफाई व्यवस्था को दूरूस्त रखने के लिए आवश्यकता अनुसार आउटसोर्स के माध्यम से सफाई कर्मियो को रखे जाने का निर्देश दिये। साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था को चुस्त दूरूस्त बनाये रखने के साथ साथ नालियो में किटनाशक दवाईयों का छिड़काव कराये जाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि शहर में स्थित सभी पार्को का सौदर्याकरण कराये जाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने केन्द्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि लक्ष्य के अनुरूप पात्र हितग्राहियो को योजनाओं का लाभ दिया जाना सुनिश्चित किया जाये। कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उक्त के संबंध में समय समय पर अपने स्तर पर बैठक आयोजित कर प्रगति की जानकारी नगर निगम आयुक्त लिया जाना सुनिश्चित करे। कलेक्टर ने दीनदयाल रसोई योजना के तहत गरीबो को दिये जाने वाले भोजन के गुणवत्ता की जाँच किये जाने के भी निर्देश दिये। तथा संजीव क्लीनिको को समय सीमा प्रारंभ कराये जाने हेतु कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये। वही नगर परिषद बरिंगवा के सीएमओ को निर्देश दिये कि विगत जनवरी 2024 से अभी तक जो भी सामग्री नगर परिषद द्वारा क्रय किया गया है उसका लेखा जोखा प्रस्तुत किया जाये। बैठक के दौरान नगर निगम आयुक्त डी.के शर्मा के द्वारा नगरीय क्षेत्र में किये जा रहे विकास कार्यों के संबंध में कलेक्टर को अवगत कराया गया। इस दौरान कार्यपालन यंत्री नगर निगम व्हीपी उपाध्याय, उपायुक्त आरपी बैस, सहायक यंत्री विपिन तिवारी, सहायक यंत्री अमिताभ यादव सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!