नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में देर रात हुई मौत
कोतवाली थानाक्षेत्र के शासन चौकी का मामला

ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। बीते रात्रि एक नवविवाहिता को दहेज के लिए मार दिया गया है। यह हम नहीं कह रहे बल्कि ये आरोप मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगो पर लगाया है। बता दें कि मृतक सीमा शाह पति आनंद शाह निवासी शासन की है। जहां उसकी शादी अप्रैल 2024 आनंद शाह से हुई थी। मायके पक्ष के लोगो ने जानकारी देते हुए बताया कि जब से शादी हुई है। तब से ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा दहेज की मांग की जाती रही है। आये दिन सीमा को परेशान किया जाता रहा है। यहीं नहीं उसे मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना भी दिया जाता रहा है। जानकारी के अनुसार सीमा की मृत्यु की खबर जब मायके पक्ष के लोगों को मिली तो जैसे उसके पैर से जमीन ही सरक गई हो। रो रोकर उन लोगों का बुरा हाल है। बता दें कि कोतवाली थानाक्षेत्र के शासन गांव में शनिवार देर रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को स्वजन को सौंप दिया। इस संबंध में मृतका के भाई ने जीजा समेत अन्य स्वजन पर हत्या का आरोप लगा रहे। इसमें आरोप लगाया कि 20 लाख जगह 8 लाख की गाड़ी दे दिए।इसके लिए उसे प्रताड़ित करते थे।।