
ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। शहर में होने जा रही श्रीराम कथा की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। स्थानीय एनसीएल ग्राउंड बिलौंजी में 22 से 30 अक्टूबर तक प्रेममूर्ति पूज्य संत प्रेमभूषण महाराज के कृपापात्र राजन जी महाराज श्रीराम कथा का महात्म्य बतायेंगे। 9 दिवसीय आयोजन को लेकर आयोजन समिति द्वारा भक्तों के बैठने के लिए बड़े-बड़े डोम बनवाये जा रहे हैं। आयोजकों का कहना ने बताया कि महाराज जी का 21 अक्टूबर को शहर में आगमन होगा। उसके पूर्व कथा से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जायेंगी। कथा में किसी तरह का व्यवधान न होने पाये, इसके लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी पूरा सहयोग कर रहे हैं।
22 को निकलेगी कलश यात्रा—
श्रीराम कथा की शुरुआत में 22 अक्टूबर को कलश यात्रा आयोजन स्थल से निकाली जायेगी। कलेश यात्रा में महिलायें, पुरुष, युवतियां, युवक अधिक से अधिक शामिल हों, इसके लिए आयोजकों द्वारा आमंत्रण दिया जा रहा है। कलश यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए वापस कथा स्थल पर समाप्त होगी। कथा प्रतिदिन शाम 3 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगी।
प्रशासनिक अधिकारियों ने किया मुआयना—
शनिवार को कथा स्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा जिले के प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय, एएसपी एसके वर्मा, सीएसपी पुत्रू सिंह परस्ते, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ जेएल सिंह, तहसीलदार सविता यादव, उपायुक्त आरपी वैश्य, टीआई अशोक सिंह परिहार, ज्ञानेंद्र सिंह बब्लू, सतीश सिंह, प्रिंस सोनी, अभय सिंह, धीरज सिंह, आकाश सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।।