वैढ़न मण्डल अध्यक्ष संदीप चौबे को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने बनाया सक्रिय सदस्य

ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान देशभर में जोर शोर से चल रहा है। सामान्य सदस्यता अभियान के पश्चात अब पार्टी द्वारा सक्रिय सदस्य बनाये जा रहे है। सिंगरौली जिले में में भाजपा का सदस्यता अभियान जोर शोर से चल रहा है। इसी तारतम्य में भाजपा के वैढ़न मण्डल के अध्यक्ष दुर्गेश उर्फ संदीप चौबे को गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश उपाध्यक्ष कांति देव सिंह (राजा शाहब) की गरिमामय उपस्थिति में जिला अध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता की अध्यक्षता में भाजपा का सक्रिय सदस्य बनाया गया। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिला मंत्री अरविंद तिवारी, कार्यालय मंत्री के के कुशवाहा, जयंत मंडल अध्यक्ष संदीप झा, जिला कार्य समिति सदस्य पुनीत शुक्ला, राष्ट्रीय जनसंपर्क अभियान संयोजक विपिन सिंह उपस्थित रहे। भाजपा के सक्रिय सदस्य बनने पर संदीप चौबे ने पार्टी के अलापदाधिकारियों का आभार जताते हुये कहा कि निश्चित तौर पर पार्टी की विचारधारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानव वाली बात बताए गए सत्कर्मों का पालन सत प्रतिशत करके भारत की अखंडता और वैभव को और मजबूत करने में अपनी अहम भूमिका निभाऊंगा।