ऑपरेशन टाईम्स रीवा।। रीवा जिले के गुढ़ थाना अंतर्गत भैरव बाबा पर्यटन और इंडस्ट्रियल एरिया में पति को बंधक बनाकर पत्नी के साथ कथित दुष्कर्म मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आठ में से सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बीते 22 अक्टूबर को रीवा जिले के गुढ़ थाना अंतर्गत भैरव बाबा पर्यटन और इंडस्ट्रियल एरिया में पति को बंधक बनाकर पत्नी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आठ में से सात आरोपी पुलिस के हिरासत में पहुंच गए हैं। आठवें आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की एक टीम छत्तीसगढ़ में मौजूद है। पुलिस कप्तान का कहना है कि हम जल्द ही उसको भी गिरफ्तार कर लेंगे। पुलिस कप्तान ने जानकारी देते हुए बताया हमने गुढ़ थाने में प्रकरण क्रमांक 340/24 के तहत मामला पंजीकृत किया है। 22 अक्टूबर को दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आठ में से हमने सात आरोपियों को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म के अलावा धारा 296, 127(2), 115, 351(3), 70(A) 79(3) (5) बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत किया है।
पुलिस कप्तान विवेक सिंह ने कहा आठवें आरोपी की तलाश जारी—
पकड़े गए आरोपी कहां के हैं। इस पर पुलिस कप्तान विवेक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया हमने 8 में से सात आरोपी पकड़ लिए हैं। जो विभिन्न जिले के हैं। पकड़ा गया आरोपी रामकृष्ण कोरी गुढ़ थाने का रहने वाला है। दीपक कोरी भी गुढ़ थाने का रहने वाला है। रवेश कुमार गुप्ता भी गुढ़ थाने का रहने वाला है। सुशील कोरी सतना जिले के रामपुर बघेलान का रहने वाला है। राजेंद्र कोरी गुढ़ थाने का रहने वाला है। गरुड़ कोरी मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाने का रहने वाला है। लवकुश कोरी भी मऊगंज जिले के नईगढी थाने का रहने वाला है। यह आरोपी पकड़ लिए गए हैं। फिलहाल फरार चल रहे आरोपी रजनीश कोरी की तलाश पुलिस कर रही है।


-
GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ
View all posts
Post Views: 57