बड़ी खबरभोपालमध्य प्रदेश

एमपी में सरकारी कर्मचारियों का डीए 4% बढ़ा:सैलरी में 620 से 5640 रुपए की बढ़ोतरी

जनवरी 2024 से एरियर मिलेगा

ऑपरेशन टाईम्स भोपाल।। मध्यप्रदेश के कर्मचारियों का डीए 46% से बढ़कर 50% हो गया है। इससे उनको हर महीने 620 रुपए से 5640 रुपए का फायदा होगा। मध्यप्रदेश के कर्मचारियों का डीए 46% से बढ़कर 50% हो गया है। इससे उनको हर महीने 620 रुपए से 5640 रुपए का फायदा होगा। मध्यप्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारी-अधिकारियों का 4% डीए बढ़ा दिया है। इसका फायदा साढ़े सात लाख कर्मचारियों को मिलेगा। ये फैसला जनवरी 2024 से लागू होगा। अब प्रदेश के कर्मचारियों का डीए 46% से बढ़कर 50% हो गया है। इससे उनको हर महीने 620 रुपए से 5640 रुपए का फायदा होगा। वहीं, 10 महीने के एरियर के रूप में 6200 से लेकर 56,400 रुपए तक मिलेंगे। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने सोमवार को ये घोषणा करते हुए कहा राज्य सरकार ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का निर्णय लिया है। दीपावली के मौके पर इसकी बधाई डबल हो जाती है। 1 नवंबर मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस भी है। आप सब अपनी लगन, मेहनत, सकारात्मक सोच के कारण पूरे देश के अधिकारियों-कर्मचारियों में विशेष पहचान रखते हैं। इस नाते सरकार का भी उत्तरदायित्व है कि आपके हितों का ध्यान रखें। नवंबर के वेतन से मिलेगा नकद लाभ डीए में 4% की वृद्धि का नकद लाभ कर्मचारियों को नवंबर के वेतन से मिलने लगेगा। दरअसल, दिवाली के कारण कर्मचारियों को अक्टूबर का वेतन जल्दी दिया जा रहा है। इस कारण वेतन के बिल भी जल्दी बनाए गए थे। इस फैसले से मध्यप्रदेश के सरकारी खजाने पर सालाना 1450 करोड़ रुपए का भार आने की संभावना है।

आदेश से स्पष्ट होगी एरियर की स्थिति—
कर्मचारियों को 10 महीने का एरियर कब से और कितनी किस्तों में दिया जाएगा। इसे लेकर सरकार ने अभी पत्ते नहीं खोले हैं। उम्मीद की जा रही है कि आज शाम तक वित्त विभाग आदेश जारी करेगा। जिससे स्थिति स्पष्ट होगी। हालांकि सूत्र बताते हैं कि चार किस्तों में एरियर राशि दी जा सकती है। केंद्र से अब भी 3 प्रतिशत पीछे केंद्रीय कर्मचारियों को फिलहाल 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलता है। मध्यप्रदेश में ये 46 प्रतिशत ही था जो अब 50% हो गया है। लेकिन केंद्र और राज्य सरकार के महंगाई भत्ते के अंतर अब भी 3 प्रतिशत है। बीते लंब समय से कर्मचारी संगठन महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इसके लिए धरना-प्रदर्शन भी किए गए। पेंशनरों को अक्टूबर से मिलेगी 4% महंगाई राहत वैसे तो कर्मचारियों के डीए के साथ प्रदेश के 4.50 लाख पेंशनरों को महंगाई राहत देने की घोषणा नहीं हुई है। पर सरकार कर्मचारियों के साथ ही पेंशनरों को 4% महंगाई राहत देने के आदेश मंगलवार को जारी कर सकती है। पेंशनरों को यह लाभ अक्टूबर 2024 से मिलेगा। यानी उन्हें 9 माह (जनवरी से सितंबर 2024) का एरियर नहीं दिया जाएगा। मंत्रालय के सूत्र बताते हैं कि छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनरों को अक्टूबर से डीए-डीआर का लाभ दिया है। छग सरकार ने मप्र से इस पर सहमति मांगी है। इसलिए उसी तिथि से मप्र के पेंशनरों को डीआर का लाभ दिया जाएगा। हर महीने 1 से 10 हजार रुपए तक ज्यादा मिलेंगे मध्यप्रदेश में अधिकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) 50% होने पर उसे मूल वेतन में मर्ज कर दिया जाएगा। यह कवायद सातवें वेतनमान की अनुशंसाओं के अनुसार की जा रही है, जिसके हिसाब से यदि अभी वेतन 50 हजार रुपए है और डीए 50% होने पर ( 25 हजार रुपए) मूल वेतन में मर्ज होने पर वेतन 75 हजार हो जाएगा और महंगाई भत्ता 0 हो जाएगा। आगे जब डीए बढ़ेगा कर्मचारियों की उसी अनुपात में वेतन बढ़ेगा।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!