सिंगरौली
यातायात पुलिस के नाक के नीचे से नो एंट्री में ओवरलोड दौड़ रहे हैं बड़े वाहन

ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। शहर में नो एंट्री होने के बावजूद भी बड़े-बड़े वाहन नो एंट्री में दौड़ रहे हैं सरपट यातायात पुलिस की लापरवाही आई सामने। इस समय जहां त्योहारों का सीजन चल रहा है वहीं सड़कों पर काफी भीड़ देखने को मिल रही है। जिस पर सड़क पार करने में भी इस समय डर लग रहा है कहीं घटना दुर्घटना ना हो जाए। मगर ऐसे में देखा जाए यातायात पुलिस की लापरवाहियों का नतीजा देखने को मिल रहा है। जहां पर शहर में नो एंट्री लगा हुआ है वहीं पर नो एंट्री में भी बड़े-बड़े वाहन ओवरलोड भार लेकर दौड़ते नजर आ रहे हैं। ऐसे में कहीं बड़ी दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है और यातायात पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है। जिसका फायदा बड़े वाहन नो एंट्री मे भी एंट्री लेकर दौड़ते नजर आ रहे हैं।