बड़ी खबरमध्य प्रदेश

कटनी जेल का बंदी जबलपुर मेडिकल कॉलेज से फरार

डेंगू होने पर भर्ती हुआ था, टॉयलेट से भाग निकला, 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

ऑपरेशन टाईम्स जबलपुर।। कटनी जेल का विचाराधीन कैदी जबलपुर के सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज से मंगलवार को भाग गया। बंदी यहां डेंगू होने पर भर्ती था। सुरक्षा में लगे 4 पुलिसकर्मियों को चकमा देकर वह टॉयलेट से भाग निकला। ड्यूटी में लापरवाही पर चारों पुलिसकर्मियों को कटनी एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। छोटू भूमिया उर्फ संतू (21) दहेज हत्या के मामले में कटनी जेल में बंद था। उसे 2022 में गिरफ्तार किया गया था। डेंगू होने पर 25 अक्टूबर को उसे कटनी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर 26 अक्टूबर को जबलपुर मेडिकल कॉलेज लाकर भर्ती कराया गया। आज हवालाती बंदी संतु की सुरक्षा में तैनात रक्षित केंद्र कटनी के आरक्षक अमित सिंह उसे टॉयलेट के लिए ले गए। उसने अंदर से टॉयलेट का गेट लगाया और बाजू वाले इमरजेंसी गेट से भाग निकला। पहले तो सुरक्षाकर्मियों ने उसकी तलाश की नहीं मिलने पर गढ़ा थाने (जबलपुर) में जानकारी दी। गढ़ा थाना प्रभारी नीलेश दोहरे का कहना है कि बंदी की सुरक्षा के लिए चार पुलिसकर्मी भी कटनी जिले से जबलपुर आए थे और 24 घंटे साथ में थे। हम उसे लगातार तलाश रहे हैं।

एक प्रधान आरक्षक, तीन आरक्षक निलंबित—
कटनी एसपी ने पुलिस लाइन में पदस्थ प्रधान आरक्षक दिनेश रजक, आरक्षक अमित सिंह, आरक्षक जयंत कोरी और आरक्षक राजेश कोरी को निलंबित कर दिया गया है। संतु कटनी जिले के थाना स्लीमनाबाद के राखी गांव का रहने वाला है। जेलर बोले बंदी का जेल में व्यवहार ठीक था। कटनी जेल अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी ने बताया कि 2022 में नवविवाहिता की हत्या के मामले में संतू को स्लीमनाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मामला कोर्ट में चल रहा है। विचाराधीन कैदी संतू का जेल में व्यवहार ठीक था। कुछ दिन पहले भी उसकी तबीयत बिगड़ी थी। जेल में इलाज के दौरान ठीक भी हो गया था लेकिन उसे बुखार आ रहा था। 22 तारीख तो तबियत बिगड़ने पर टेस्ट करवाया। रिपॉर्ट में डेंगू पॉजिटिव आने पर उसे भर्ती कराया गया था।।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!