रचना सर्राफ बनी सपाक्स पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष

ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। सपाक्स पार्टी ने प्रदेश भर में कार्यों व कार्यकारिणी विस्तार को लेकर प्रदेश अध्यक्ष सुरेश शुक्ला के अनुशंसा पर प्रदेश संभाग जिले में नियुक्तियां की गई। इस क्रम में बता दे कि सामाजिक कार्यों सहित हर छेत्र में सक्रिय होकर कार्य करने वाली काउंसलर समाजसेविका रचना सर्राफ को सिंगरौली जिले की नई जिम्मेदारी दी गई। जिसमे सपाक्स पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश शुक्ला की अनुशंसा पर जिलाध्यक्ष विश्वभरन द्विवेदी ने जिला सिंगरौली महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। वही प्रदेश अध्यक्ष सुरेश शुक्ला एवम जिलाध्यक्ष सिंगरौली विश्व भरन द्विवेदी, जिला मीडिया प्रभारी संतोष शुक्ला सहित सिंगरौली जिले के शुभ चिंतकों तथा हर छेत्र से जुड़े लोगो, मातृ शक्तिओ ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना किए है। नवनियुक्त महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सिंगरौली रचना सर्राफ ने कहा है कि हमे जो जिम्मेदारी मिली है। हम पूरी निष्ठा, लगन के साथ समर्पित होकर नारी शक्तियों को सशक्त करने समाज, देश के कल्याण, विकास पर कार्य करेंगे।।