रीवा

कार से आए हमलावरों ने युवक को मारी गोली,बिछिया थाना क्षेत्र के जवाहर कॉलोनी में हुई वारदात

• दीवाली की शाम हुई घटना से मचा हड़कम्प • पुलिस ने तीन संदेहियों को पकड़ा, पूछताछ जारी

ऑपरेशन टाईम्स रीवा।। शहर की लचर कानून व्यवस्था के बीच एक बार फिर गोली चलने की घटना सामने आई है। इस बार कार सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दिया है। युवक के पेट में गोली लगने से हालत गंभीर है। जिसे उपचार के लिये संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शहर के बिछिया थाना क्षेत्र के जवाहर नगर कॉलोनी की बतायी गई है। पुलिस ने मामले में तीन संदेहियों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार छतरपुर निवासी अनुल सिंह पिता स्व. सतेन्द्र सिंह 35 वर्ष की पैतृक संपत्ति चिरहुला कॉलोनी के आसपास है। उसकी मां भी यहीं अपने मायके में रहती है। गत दिवस वह रीवा पहुंचा था। आरोप है कि उसकी पैतृक भूमि पर कुछ लोग कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। जिसका विरोध उसके द्वारा किया गया था। इस दौरान सरहंगों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके चलते दोनों पक्षों के बीच विवाद भी हुआ था। लेकिन आसपास के लोगों ने विवाद को शांत करा दिया था। बताया गया है कि दीवाली की शाम अनुल सिंह जवाहर कालोनी को पास खड़ा था। तभी कार में सवार होकर कुछ लोग पहुंचे और उस पर फायरिंग कर दिये। दो राउंड हुई फायरिंग में एक मिस हो गया जबकि दूसरी गोली उसके पेट में जाकर धस गई। जिसके बाद युवक अचेत होकर सड़क पर गिर गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को खून से लथपथ हालत में उपचार के लिये संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया। जहां युवक ने पूरा घटनाक्रम पुलिस को बताया। पुलिस ने युवक के बयान के आधार पर तीन संदेहियों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

पेट को चीरते निकल गई गोली—
बताया गया है कि बंदूक से निकली एक गोली तो मिस हो गई थी जबकि दूसरी युवक के पेट को चीरते हुये निकल गई। एसजीएमएच के चिकित्सकों ने जब युवक की जांच कराया तो पता चला कि उसके पेट में गोली है ही नहीं। बहरहाल सर्जरी कर युवक का उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत खतरे से बाहर है।

पटाखों के बीच दब गई गोली की आवाज—
दीवाली होने के कारण शाम से ही पटाखों के फूटने की आवाज आने लगी थी। यही वजह है कि पटाखों के आवाज के बीच गोली की आवाज दब गई और लोगों को जानकारी नहीं हुई। युवक काफी देर तक खून से सना हुआ सड़क पर पड़ा था। तभी वहां से गुजर रहे लोगों की नजर पड़ी और उन्होंने पुलिस को सूचना देकर युवक को अस्पताल पहुंचाया।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!