सिंगरौली

सीधी जिले में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद, 10 लोग हुए घायल

ऑपरेशन टाईम्स सीधी।। शुक्रवार शाम को सीधी जिले की पहाड़ी ग्राम पंचायत में दो पक्षों के बीच एक भूमि विवाद को लेकर हिंसा भड़क गई। घटना में दोनों पक्षों के 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अमिलिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घायल रूपेश मिश्रा ने पुलिस को बताया कि भूमि का सीमांकन पहले ही हो चुका था फिर भी उनके परिवार के कुछ सदस्य अतिक्रमण कर रहे थे। जब उन्होंने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो दूसरे पक्ष के सात लोगों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। इस झगड़े में दोनों पक्षों से कुल 10 लोग घायल हुए हैं। अमिलिया थाना प्रभारी राजेश पांडे ने पुष्टि की है कि घायल व्यक्तियों में अविनाश मिश्रा, विवेकानंद मिश्रा, रूपेश मिश्रा, भूपेश मिश्रा, राजेश मिश्रा, बृजेश मिश्रा, शुक्रन्द मिश्रा, विनय मिश्रा, रामकुमार मिश्रा और सूर्य प्रताप मिश्रा शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 100 को सूचित किया गया। जिसके बाद पुलिस दल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घायल व्यक्तियों के उपचार की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। स्थानीय लोगों ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए भूमि विवादों को सुलझाने के लिए प्रशासनिक हस्तक्षेप की आवश्यकता पर बल दिया है ताकि भविष्य में इस तरह की हिंसा की पुनरावृत्ति न हो।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!