गोली कांड की गुत्थी सुलझाने में उलझी रीवा पुलिस
संदेहियों के खिलाफ पुलिस को अब तक नहीं मिले साक्ष्य, घटना स्थल का निरीक्षण अधिकारी करने पहुंचे

ऑपरेशन टाईम्स रीवा।। दीवाली की शाम बिछिया अंतर्गत जनार्दन कॉलोनी में चली गोली के मामले ने पुलिस की उलझन बढ़ा दिया है। घायल युवक ने जिन लोगों पर आरोप लगाया था, उनके खिलाफ पुलिस को अब तक कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच कर हर पहलुओं पर जांच कर रहे हैं। वहीं संदेहियों से लगातार पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। बता दें कि दीपावली की रात पटाखों के धमाकों के बीच बिछिया थाना क्षेत्र जनार्दन कालोनी के समीप छतरपुर निवासी अनुल सिंह पुत्र सतेन्द्र सिंह नामक शख्स को गोली लगी थी। पेट में गोली लगने की वजह से युवक को गंभीर कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। इधर घायल ने जिन तीन व्यक्तियों पर गोली मारने का आरोप लगाया था। वह जानकारी होने पर खुद से बिछिया थाना पहुंच गये थे। उन्होंने बताया था कि प्रापर्टी के विवाद के चलते उन्हें जबरिया फंसाने की साजिश की गई है। इसके बाद पुलिस ने हर पहलुओं की जांच शुरू की। लेकिन अभी तक कोई सबूत ऐसे नहीं मिल पाये हैं। जिससे घायल का आरोप सच साबित हो सके। लिहाजा पुलिस अधिकारी स्वयं घटना की जांच में जुट गये हैं।