भोपाल
पहली बार : डीजीपी पिता की विदाई परेड में उनकी डीसीपी बेटी देगी सलामी

ऑपरेशन टाईम्स भोपाल।। करीब 32 महीने का कार्यकाल पूरा करने के बाद मप्र पुलिस के डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना 30 नवंबर को रिटायर हो जाएंगे। उनकी फेयरवेल परेड मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में होगी। डीजीपी की विदाई परेड में परेड कमांडर की जिम्मेदारी उनकी बेटी सोनाक्षी सक्सेना संभालेंगी। मप्र पुलिस के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा। सर्विंग डीजीपी के रिटायर होने पर विदाई परेड भी ठीक उसी अंदाज में होती है, जैसे 15 अगस्त और 26 जनवरी पर की जाती है। सोनाक्षी इन दिनों भोपाल में डीसीपी इंटेलिजेंस हैं। कमांडेंट 7वीं बटालियन हितेश चौधरी ने बताया कि ये परेड 30 नवंबर की शाम 4 बजे से होगी। इसके लिए परेड कमांडर सोनाक्षी सक्सेना और परेड में शामिल होने वाले दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।