बड़ी खबर

पूरी रात सदन में डटे रहे निलंबित विधायक

जयपुर, एजेंसी।। राजस्थान विधानसभा में भाजपा सरकार के मंत्री अविनाश गहलोत ने इंदिरा गांधी को लेकर टिप्पणी कर दी। इस पर कांग्रेस विधायक इतने ज्यादा भड़क गए कि उन्होंने सदन की कार्यवाही नहीं चलने दी। इससे नाराज स्पीकर ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष समेत 6 लोगों को निलंबित कर दिया। इसके बाद निलंबित विधायकों का गुस्सा और अधिक बढ़ गया। उन्होने तकिया विस्तर लेकर पूरी रात विधानसभा में भजन कीर्तन कर बिताई। दरअसल विधानसभा में बीते रोज प्रश्नकाल के दौरान उस समय हंगामा हो गया। जब सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के मंत्री अविनाश गहलोत ने एक सवाल का जवाब देते हुए पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी को कांग्रेसियों की दादी बता दिया। इससे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत पूरा विपक्ष भड़क गया। कांग्रेस विधायकों ने निलंबन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। उनका प्रदर्शन विधानसभा में ही रात भर जारी रहा। उन्होंने विधानसभा को ही अपना आशियाना बना लिया। कंबल, चादर और तकिए के साथ विधायकों ने डेरा डाल दिया। मांग एक ही है निलंबन वापस हो। विधानसभा में ये कांग्रेस विधायक कभी एक जगह भजन कीर्तन करते नजर आए तो कभी अलग अलग सोते। जिसे जहां जगह मिली। वहां कंबल तानकर सो गया। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस विधायक सदन के अंदर ही धरने पर बैठ गए। शाम को सरकार के साथ चर्चा का दौर चला। पर नतीजा सिफर रहा। कांग्रेस विधायकों ने धरना जारी रखा और सदन के भीतर ही रात में डेरा डाल दिया। कांग्रेस विधायकों के लिए गद्दे, कंबल और तकिए मंगाए गए। उनके लिए खाने-पीने की भी व्यवस्था हुई। आज भी उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि कैसे कांग्रेस विधायकों ने सदन के अंदर रातें गुजारीं। कभी वे आपस में बैठकर भजन-कीर्तन के साथ रात गुजारते रहे तो कभी सोकर। तस्वीरों में देख सकते हैं कि कैसे ये कांग्रेस विधायक अपना विरोध जता रहे हैं। सदन में ही सबके विस्तर लगे दिखे। जिसे जहां जगह मिला। कंबल तानकर सो गया वाला माहौल था। किसी को आसानी से नींद आ गई तो कोई रात भर करवटें बदलता रहा। बहरहाल एक ओर कांग्रेस विधायक सदन के अंदर प्रदर्शन कर रहे हैं। दूसरी ओर बाहर भी हर जिला मुख्यालय पर आज प्रदर्शन होगा। जी हां राजस्थान विधानसभा में शुरू हुआ बवाल। अब सड़कों पर आ गया है। इंदिरा गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणी और छह विधायकों के निलंबन के खिलाफ कांग्रेस आज यानी शनिवार को सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन करेगी। मंत्री का पुतला जलाया जाएगा।।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!