बाल विवाह एक समाजिक बुराई और कानून का है उलंघन : निरीक्षक शिवपूजन मिश्रा
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान "हम होंगे कामयाब" पखवाडे का बरगवां पुलिस ने किया आयोजन

ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मंशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम जेंडर आधारित हिंसा रोकथाम “हम होंगे कामयाब” पखवाडा कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप में आयोजित किया जा रहा है। बाल विवाह मुक्त भारत के उद्देश्य से केन्द्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग नई दिल्ली द्वारा 27 नवम्बर को “बाल विवाह मुक्त भारत” अभियान का शुभारंभ बरग़वां निरीक्षक शिवपूजन मिश्रा के द्वारा सीएम राइस स्कूल बरगवां में किया गया। कार्यक्रम में शामिल छात्र छात्राओं को निरीक्षक शिवपूजन मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि बाल विवाह की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल महिला हेल्पलाईन 181 अथवा चाईल्ड हेल्पलाईन 1098 पर जानकारी दिये जाने के संबंध में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अवगत कराया गया। बाल विवाह करने पर उनके मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य मे क्या दुष्प्रभाव होते है। इसके संबंध मे आवश्यक समझाइस देते हुये जागरूक किया गया। साथ ही बाल विवाह नही करने संबंध में शपथ दिलाई गई।




