रीवा में तानसेन संगीत समारोह की संगोष्ठी 5 दिसंबर को

ऑपरेशन टाईम्स रीवा।। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में तानसेन संगीत समारोह का आयोजन किया जाता रहा है। इस वर्ष 15 दिसम्बर से 19 दिसम्बर तक ग्वालियर में तानसेन संगीत समारोह आयोजित किया जाएगा। यह तानसेन संगीत समारोह का शताब्दी वर्ष है। इस क्रम में रीवा में माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के आडिटोरियम में तानसेन संगीत समारोह पर केन्द्रित संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह संगोष्ठी 5 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे से आरंभ होगी। संगोष्ठी के बाद संगीत की मधुर प्रस्तुतियाँ होंगी। सभी संगीत प्रेमियों और गणमान्य नागरिकों से इस गरिमामय कार्यक्रम से लाभ उठाने की अपील है। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के रीवा परिसर के लाल बल्देव सिंह सभागार में यह संगोष्ठी दोपहर 2 बजे से रखी गयी है। समारोह में संगोष्ठी और ध्रुपद गायन होगा। संगीत प्रेमियों और कलाधर्मियों के लिए यह गौरव की बात है कि संगीत सम्राट तानसेन की ख्याति रीमा राज्य के बांधवगढ़ दरबार से जुड़ी हुई है। ग्वालियर संगीत सम्राट की जन्मस्थली तो है लेकिन साधना स्थली बांधव दरबार ही है।