डीएफओ महेंद्र सोलंकी ने की आत्महत्या

ऑपरेशन टाईम्स इंदौर।। संभागीय वनमंडल अधिकारी महेन्द्र सिंह सोलंकी ने शुक्रवार दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि दोपहर 2:30 बजे तक वे इंदौर कमिश्नर के साथ बैठक में शामिल थे। पिछले डेढ़ साल से इंदौर में पदस्थ थे। मौत के कारणों की जांच की जा रही है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बैठक के बाद डीएफओ महेंद्र सोलंकी ने नवरत्नबाग स्थित अपने घर में फांसी लगा ली।जानकारी के मुताबिक घर में उसके माता-पिता मौजूद थे। उसकी पत्नी खरगोन गई हुई थी। दो बेटे हैं। जो घर पर नहीं थे। गौरतलब है कि सोलंकी ने पारिवारिक समस्याओं के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है। घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। आत्महत्या की खबर मिलते ही दो थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और थाने के सीमा को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही।।