कोतवाली पुलिस द्वारा मारपीट कर लूट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश

ऑपरेशन टाईम्स रीवा।। पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती शिवाली चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक अरविन्द सिंह राठौर द्वारा मारपीट कर लूट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। जहा से आरोपी को केन्द्रीय जेल रीवा में दाखिल किया गया है। फरियादी नीलम सिंह पति मनोज सिंह निवासी सोनरा थाना चोरहटा जिला रीवा की दिनांक 12/12/2024 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की शाम के समय सहेली के साथ गुड़हाई बाजार सब्जी मण्डी मे सब्जी खरीद रही थी। तभी एक लड़का आकर कन्धे मे लटके मेरे पर्स को छुड़ाने लगा। मैने विरोध किया तो उसका एक साथी भी आ गया। जो मेरे साथ मारपीट कर मेरा पर्स तथा पर्स में रखे 5500 रु. तथा आधार कार्ड, वोटर आई.डी एवं पति का श्रम कार्ड लूट कर भागने लगे। हल्ला गोहार करने पर पब्लिक द्वारा एक लड़के को पकड़ लिया गया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना में अपराध क्रमांक 594/2024 धारा 309 (6) बी.एन.एस. का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में संदेही मो. समीर अंसारी पिता मो. सब्बीर अंसारी उम्र 19 वर्ष निवासी चिकान टोला को अभिरक्षा लेकर पुंछताक्ष की गई। तो उसके द्वारा अपने एक साथी के साथ घटना करना स्वीकार किया। तब आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से लूटा गया नगदी 3000 रु. तथा ए.टी.एम. कार्ड, वोटर आई.डी. श्रम कार्ड जप्त किया गया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। जिसका जेल वारण्ट प्राप्त होने पर केन्द्रीय जेल रोवा में दाखिल किया गया है तथा मामले में फरार एक नफर आरोपी की पता तलास जारी है।
गिरफ्तार आरोपी— मो. समीर अंसारी पिता मो. सब्बीर अंसारी उम्र 19 वर्ष निवासी चिकान टोला थाना कोतवाली।
जप्त सामान— नगदी 3000 रु. तथा वोटर आई.डी., ए.टी.एम. कार्ड, श्रम कार्ड।
कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम —
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरी. अरविन्द सिंह राठौर, स.उ.नि महेन्द्र त्रिपाठी, प्र.आर. लेखराज सिंह, आर संजीत यादव, आर सुधीर शुक्ला, आर रवि पाण्डेय, आर रंजन सिंह, सैनिक शिवम पाण्डेय शामिल रहे।।