सिंगरौली

मोहन सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश उपाध्यक्ष ने गिनायी उपलब्धियां

भाजपा कार्यालय में आयोजित हुयी पत्रकार वार्ता, कहा-विकसित मध्यप्रदेश की संकल्पना को साकार करने का हुआ ईमानदार प्रयास

ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। 13 दिसंबर को मप्र में भाजपा की मोहन यादव सरकार को एक वर्ष पूर्ण हो गये। एक वर्ष में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को लेकर भाजपा कार्यालय विन्ध्यनगर रोड में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करने के लिये भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कांत देव सिंह उपस्थित थे तथा अन्य विशिष्ट लोगों में कोल जनजातीय विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेला, जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता, विधायक सिंगरौली रामनिवास शाह, सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह, जिला मीडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार एवं सह मीडिया प्रभारी राजकुमार कुशवाहा उपस्थित रहे। पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुये प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि सरकार का यह प्रथम वर्ष मध्यप्रदेश में सुशासन, विकास और विरासत के संवर्धन के लिए समर्पित रहा है। हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के साथ गौरवशाली सम्पन्न एवं विकसित मध्यप्रदेश की संकल्पना को साकार करने का ईमानदार प्रयास किया हैं। यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश की उन्नति के लिये किसान, गरीब, महिला और युवाओं के लिये सफलता के द्वार खोल दिये हैं, इससे इन वर्गों के जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है। प्रदेश में 11 दिसम्बर से मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान और राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याण पर्व शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित नागरिकों को लाभान्वित किया जायेगा और जन समस्याओं का मौके पर शिविर लगाकर निराकरण किया जायेगा। इसमें केन्द्र और राज्य सरकार की शत-प्रतिशत सैचुरेशन वाली चिन्हित 34 हितग्राही मूलक योजनाओं में और 11 लक्ष्य आधारित योजनाओं के साथ विभिन्न विभागों से संबंधित 63 सेवाओं का शिविर लगाकर आमजन को लाभ दिया जाएगा। प्रदेध उपाध्यक्ष ने कहा कहा कि डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व वाली सरकार ने एक वर्ष में हर क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए है। श्रमिकों के उत्थान के लिए सार्थक प्रयास हुये है। इंदौर के हुकुमचंद मिल के 4 हजार 800 श्रमिक परिवारों की लंबित राशि 224 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। संबल 2.0 के अंतर्गत 1 करोड़ 73 लाख से अधिक श्रमिकों का पंजीयन। 40 हजार से अधिक श्रमिक परिवारों को 895 करोड़ रुपये से अधिक की अनुग्रह राशि का अंतरण किया गया। इसी प्रकार किसानों के कल्याण के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में पीएम किसान समृद्धि केंद्र की स्थापना होगी। रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना में किसानों को 1 हजार रुपये प्रति क्विंटल की दर से अधिकतम 3900 रूपये प्रति हेक्टेयर की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी। किसानों को समर्थन मूल्य पर उपार्जित गेहूं पर प्रति क्विंटल 125 रुपये बोनस का भुगतान। सोयाबीन का समर्थन मूल्य 4,892 रुपये प्रति क्विंटल की दर से उपार्जन करने का निर्णय लिया गया है। युवाओ के लिए राज्य स्तरीय रोज़गार दिवस के अवसर पर रिकॉर्ड 7 लाख युवाओं को 5 हजार करोड़ रुपये का स्व-रोजगार त्रष्टा वितरित हुआ। महिला सशक्तिकरण के लिए शासकीय सेवाओं में महिलाओं को अब 35 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। लाड़ली बहना योजना में 1.29 करोड़ बहनों को जनवरी 2024 से अब तक 19 हजार 212 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का अंतरण किया गया। रक्षाबंधन पर बहनों को 250-250 रूपये अतिरिक्त राशि नेग के रूप में दी गई। श्रीकृष्ण लीलाओं से जुड़े सभी तीर्थ स्थलों (सांदीपनि आश्रम, नारायणा गांव उज्जैन, जानापाव इंदौर एवं अमझेरा धार) को जोड़ कर श्रीकृष्ण पाथेय का निर्माण होगा, श्रीकृष्ण पाथेय न्यास के गठन को स्वीकृति दी गई। विक्रमोत्सव के अवसर पर विश्व की पहली विक्रमादित्य वैदिक घड़ी” का शुभारंभ कर भारतीय काल गणना परंपरा का साक्षात्कार पूरी दुनिया से कराया गया। साइबर तहसील से नामांतरण और बंटवारा जैसे राजस्व प्रकरणों का ऑनलाइन निराकरण प्रारंभ किया गया। संपत्ति के ई-पंजीयन एवं ई-स्टेम्पिंग के माध्यम से रजिस्ट्री हेतु संपदा 2.0 शुरू किया। थानों की सीमाओं के पुनर्निर्धारण का कार्य किया गया। जिला, संभाग, तहसील आदि की सीमाओं के

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!