बड़ी खबरमध्य प्रदेश

दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को रीवा पुलिस ने किया गिरफ्तार

ऑपरेशन टाईम्स रीवा।। युवक ने किशोरी को मेला घुमाने के बहाने लाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। उसकी मंशा भांपकर किशोरी ने शोर मचा दिया। जिसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। आरोपी मनीष कुशवाहा पुत्र बैजनाथ कुशवाहा 19 वर्ष निवासी करैया थाना चोरहटा किशोरी को मेला दिखाने के बहाने लाया था। वहां से वह उसे रानी तालाब पार्क ले गया। जहां बुरी नीयत से उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। पीड़िता ने जब वहां से भागने की कोशिश की तो आरोपी ने उसे रोक लिया और शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा था। उसके बाद पीड़िता ने शोर मचा दिया। जिसे सुनकर स्थानीय लोग वहां पहुंच गए। पकड़े जाने के डर से आरोपी मौके से भाग निकला। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। तो उसे थाने ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को घेर कर पकड़ लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी अरविंद राठौर ने बताया कि आरोपी लड़की का परिचित है और वह उसे मेले में लेकर आया था। जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि लड़की अपनी मां के साथ आई थी और उसने बताया था कि वह मेले में गई थी और जिस लड़के के साथ गई थी। वह उसका पुराना परिचित है। मेले के बाद जब लोग रानी तालाब पार्क गए तो उसने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। उसने शोर मचाया तो लड़का भाग गया। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई। आईपीसी की धाराएं लगाई गईं। बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!