पुष्पा (पूनम) शर्मा को सुगम संगीत में प्रसार भारती ने ए ग्रेड से नवाजा

ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। सिंगरौली सीधी की बेटी पुष्पा शर्मा पूनम को सुगम संगीत गज़ल गायन विधा में आकाशवाणी रायपुर द्वारा ए ग्रेड प्रदान किया गया है। गौरतलब हो कि पुष्पा अल्पायु से ही संगीत के क्षेत्र में कई उपलब्धियां अर्जित की हैं। आप खैरागढ़ विश्वविद्यालय से स्नातक स्नातकोत्तर प्रवीण श्रेणी में उत्तीर्ण की हैं। बताया गया कि पुष्पा को संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्टीय छात्रवृत्ति प्रदान की गई है। लता मंगेशकर सम्मान प्रदान किया गया है। साथ ही भारतीय रेल द्वारा उत्कृष्टता प्रमाण पत्र एमआर अवार्ड, रेल मंत्री अवार्ड प्रदान किया गया है। वर्तमान में आप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मुख्यालय में सांस्कृतिक कोटा के अंतर्गत कार्यालय अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। भारत के लगभग सभी मंचों पर मंत्र मुग्ध करने वाली प्रस्तुतियां दी हैं। आपके इस उपलब्धि के लिए विंध्य क्षेत्र के सभी कलाकारों ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।।