सीधी

मंडल अध्यक्षों की घोषणा के बाद जिलाध्यक्ष को लेकर तेज हुई सियासत

जिलाध्यक्ष के दावेदार अपने-अपने राजनैतिक आकाओं के साथ घोषित मण्डल अध्यक्षों सहित जनप्रतिनिधियों के पास पैरवी करने झोंक रहे पूरी ताकत

ऑपरेशन टाईम्स सीधी।। मंडल अध्यक्षों की घोषणा के बाद जिलाध्यक्ष को लेकर सियासत तेज हो चुकी है। जिलाध्यक्ष के दावेदार अपने-अपने राजनैतिक आंकाओं के साथ घोषित मंडल अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों के पास पैरवी करने पूरी ताकत झोंक रहे हैं। बताते चलें कि भाजपा संगठन द्वारा सीधी जिले में मंडल अध्यक्षों के निर्वाचन के लिये 15 दिसम्बर 2024 तक की तिथि निर्धारित की गई थी। आज यह तिथि बीतने के साथ ही कल से जिलाध्यक्ष के निर्वाचन को लेकर रायशुमारी का दौर शुरू हो जायेगा। रायशुमारी में सभी भाजपा मंडल अध्यक्षों, भाजपा जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, वरिष्ठ भाजपा नेताओं की राय अहम रहेगी। जिस दावेदार का समर्थन रायशुमारी में ज्यादा सामने आयेगा। उसके निर्वाचित होने संभावना ज्यादा रहेगी। उधर सूत्रों का कहना है कि भाजपा जिलाध्यक्ष के दावेदारों की संख्या दर्जन भर है। दावेदारों में वर्तमान जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान भी शामिल हैं। वहीं अपनी दावेदारी को पुख्ता करने के लिये सभी दावेदार अपने राजनैतिक आकाओं के साथ ही घोषित मंडल अध्यक्षों सहित जनप्रतिनिधियों के पास पहुंचकर समर्थक की मांग करने लगे हैं। कुछ दावेदार तो भोपाल स्तर पर भी अपने राजनैतिक आकाओं का समर्थन जुटाने में लगे हुये है जिससे उनके नाम पर अंतिम मोहर लग सके। दरअसल जिला स्तर पर रायशुमारी में जिस दावेदार के समर्थन में ज्यादा लोग रहेंगे उन सभी की सूची प्रदेश संगठन को भेजी जायेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम पर अंतिम मोहर भोपाल से लगने के बाद ही भाजपा जिला निर्वाचन अधिकारी सीधी द्वारा नाम की घोषणा की जावेगी।

अब तक के जिलाध्यक्षों पर एक नजर—
भारतीय जनता पार्टी के जिला सीधी के जिलाध्यक्षों पर वर्ष 1980 से नजर दौड़ाई जाए तो राधेश्याम गुप्ता, जगन्नाथ सिंह (2 कार्यकाल), रविनंदन सिंह, लालमणि सिंह, जगन्नाथ सिंह, केदारनाथ शुक्ला, भगवानदास शाह, लालचंद गुप्ता, गोविन्द मिश्रा, बृज बिहारी लाल शर्मा, के. के. तिवारी (2 कार्यकाल), लालचंद गुप्ता, डॉ. राजेश मिश्रा, इन्द्रशरण सिंह चौहान, देव कुमार सिंह चौहान शामिल हैं। इनमें कई भाजपा जिलाध्यक्षों का कार्यकाल काफी सराहनीय माना जाता है।

नये साल में हो जायेगी जिलाध्यक्ष की घोषणा—
प्रदेश भाजपा संगठन के निर्देश पर सीधी जिले में भाजपा जिलाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया 16 दिसम्बर 2024 से शुरू हो जायेगी। इसके लिये रायशुमारी का दौर शुरू होगा। यह रायशुमारी मंडल अध्यक्षों, भाजपा जनप्रतिनिधियों, भाजपा जिला पदाधिकारियों, वरिष्ठ भाजपा नेताओं से की जायेगी। रायशुमारी में जिस दावेदार के नाम को ज्यादा समर्थन प्राप्त होगा उसके जीत की संभावना बनेगी। 31 दिसम्बर 2024 तक नये भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम पर मोहर लगने के साथ ही नये साल में घोषणा हो जायेगी।

इनका कहना है—
मंडल अध्यक्षों के निर्वाचन के लिये 15 दिसम्बर 2024 तक की तिथि निर्धारित थी। अब भाजपा जिलाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। रायशुमारी का दौर चलेगा। इसके बाद अंतिम निर्णय निकलकर सामने आयेगा। यह पूरा प्रयास रहेगा कि सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष का निर्वाचन हो। 31 दिसम्बर 2024 को नये जिलाध्यक्ष का नाम की घोषणा होनी है।
लोकेन्द्र पराशर
जिला निर्वाचन अधिकारी बीजेपी सीधी

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!