आईजी रीवा जोन कार्यालय से 14 पुलिसकर्मियों के हुए स्थानांतरण

ऑपरेशन टाईम्स रीवा।। जोनल पुलिस स्थापना बोर्ड के अनुमोदन के उपरांत पुलिस मुख्यालय भोपाल में दिए गए प्रावधानों के अनुसार आपसी सहमति से स्थानांतरण हेतू प्रस्तुत आवेदन पर विचार करते हुए पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन कार्यालय द्वारा 14 पुलिस कर्मियों के स्थानांतरण से संबंधित आदेश जारी कर दिया गया। जारी आदेश के अनुसार महिला आर. संगीता तिवारी को मैहर से सतना, आर. अनिल वर्मा को सतना से मैहर, महिला आर. प्रियंका सिंह को मैहर से सतना, आर. पंकज कुशवाहा को सतना से मैहर, प्रधान आर. रवींद्र दोहरे को मैहर से सतना, प्रधान आर. नरेश कुमार को सतना से मैहर, आर. धनंजय कुमार तिवारी को सतना से मैहर, महिला आर. एकता श्रीवास्तव को मैहर से सतना, सहायक उप निरीक्षक दशरथ सिंह को सतना से मैहर, सहायक उप निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार को मैहर से सतना, प्र. आर. संजय अहिरवार को सीधी से मैहर, प्र. आर. राम सिंह को मैहर से सीधी, कार्य प्र. आर. राजमणि मिश्रा को सिंगरौली से मऊगंज और आर. पवन साहनी को मऊगंज से सिंगरौली के लिए स्थानांतरित कर दिया गया है।।