भोपाल

पूर्व CM कमलनाथ बोले- जिनको ज्ञान देने जाते थे वह आजकल आपको ज्ञान दे रहे हैं

अपना टाइम आएगा, कांग्रेस साथी निराश न हो

ऑपरेशन टाईम्स भोपाल।। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा हैं। उन्होंने कहा कि एमपी की पहचान घोटाला प्रदेश से हो रही है। वहीं कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस साथी निराश न होना। अपना समय भी आएगा। सोमवार को एमपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आगाज हो चुका है। पहले दिन कांग्रेस पार्टी विधानसभा का घेराव करने निकली। इससे पहले सैकड़ों कांग्रेसी एक जगह जमा हुए। प्रदर्शन स्थल पर पूर्व सीएम कमलनाथ भी पहुंचे। जहां कमलनाथ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज बड़े दुख से कह रहा हूं कि मध्य प्रदेश की पहचान घोटाला प्रदेश से हो रही है। मध्य प्रदेश की 70% व्यवस्था कृषि पर आधारित हैं। उसके बावजूद किसानो के साथ अन्याय हो रहा है। देश में राजनीतिक परिवर्तन हुआ है। जिनको ज्ञान देने जाते थे। वह आजकल आपको ज्ञान दे रहे हैं। कांग्रेस साथी निराश न होना। अपना समय भी आयेगा। आपको बता दें कि पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं ने भोपाल में प्रदर्शन किया। जवाहर चौक पर जनसभा के बाद पैदल मार्च किया। लेकिन प्रदर्शन कर रहे लोगों को रोशनपुरा चौराहे पर रोक दिया गया। कांग्रेस का यह प्रदर्शन में किसान, महिला, युवा और बढ़ते क्राइम को लेकर था। वहीं इसे देखते हुए सुरक्षा के लिए 1500 अतिरिक्त जवान तैनात किए गए। साथ ही रूट की भी डायवर्ट किया गया।।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!