नवीन मंडल अध्यक्षों का कार्यालय में किया गया अभिनन्दन आगामी कार्यक्रमों की तय की गई रुप रेखा

ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली के समस्त नवनियुक्त 18 मंडल अध्यक्षों का भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में अभिनन्दन किया गया। जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित सम्मान समारोह में समस्त मंडल अध्यक्षों का माल्यार्पण कर उनको पार्टी का अंगवस्त्र पहनाया गया तथा उनका मुंह मीठा कराकर उनको नवीन दायित्व की शुभकामनाएं दी गई। उपस्थित मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह करूवंशी, नीरज पांडेय, सौरभ गुप्ता, कमलेश शाह, भागवत जायसवाल, सुनीता पांडेय, मनोज शाह, के डी वैश्य, रामधनी यादव, आशीष घर द्विवेदी, अंम्बेश द्विवेदी, अर्जुन यादव, विनोद वैश्य, अजय द्विवेदी, राम लल्लू सिंह गोड़, गंगा सागर वैश्य, अमित सिंह चौहान, सुरेंद्र नाथ सिंह का अभिनंदन जिलाध्यक्ष द्वारा किया गया । सम्मान समारोह के कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता ने कहा कि समस्त नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों पर पार्टी और संगठन ने अपना विश्वास प्रकट किया है तथा पूरी पार्टी का ये मानना है कि हमारे समस्त मंडल अध्यक्ष अपनी कर्मठता तथा सांगठनिक क्षमता के बल पर संगठन को नयी दिशा देंगे तथा आप सबकी कार्यशैली से पार्टी उत्तरोत्तर प्रगति की ओर अग्रसर रहेगी। जिलाध्यक्ष जी ने मंडल अध्यक्षों से कहा कि अब आप अपने क्षेत्र में केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी हैं तथा आपके मंडल में आप ही पार्टी के नेतृत्वकर्ता रहेंगे। जिलाध्यक्ष जी ने कहा कि हमारी सांगठनिक गतिविधियों पर कभी भी विरामा नही लगता तथा अनवरत हमारे कार्यक्रम चलते रहते हैं। हम चरैवेति चरैवेति की अवधारणा वाले लोग हैं हमारे यहां दायित्व अवश्य बदल जाते हैं पर कार्यक्रम यथावत चलते रहते हैं। जिलाध्यक्ष ने पार्टी के आगामी दो बड़े कार्यकमों की जानकारी सभी को दी, आगामी तिथियों में 25 दिसंबर पंडित अटल बिहारी बाजपेई की जयंती पर सुशासन दिवस तथा 26 दिसंबर को गुरु गोविंद सिंह जी के साहबजादों के बलिदान पर वीर बाल दिवस के कार्यक्रम हैं जिन्हें पार्टी बड़े ही विस्तृत रूप से मंडल स्तर पर मनाने जा रही है। आगामी कार्यक्रमों की व्यापक स्तर पर तैयारियों के लिए जिलाध्यक्ष ने मंडल अध्यक्षों को निर्देशित किया तथा उन कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील की। समारोह का संचालन जिला महामंत्री राजकुमार दुबे ने किया तथा आभार प्रकट पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश वैश्य ने किया। उपस्थित कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, प्यारेलाल चतुर्वेदी, जिला महामंत्री पूनम गुप्ता, कलावती यादव, जिला मीडिया प्रभारी, वरिष्ठ नेता लाल जी शाह, सुरेन्द्र वैश्य, संतोष वर्मा, प्रदीप शाह, विनोद द्विवेदी, शारदा शर्मा, कार्यालय मंत्री कृष्ण कुमार कुशवाहा, रामाधार गुप्ता, उमेश विश्वकर्मा अजय खैरवार उपस्थित रहे।