बड़ी खबर

अमित शाह के बयान पर सियासी घमासान

केंद्रीय मंत्री शिवराज बोले BJP ने बाबा साहब का हमेशा किया सम्मान

ऑपरेशन टाईम्स भोपाल।। केंद्रीय गृहमंत्री के बयान पर सियासी घमासान जारी है। इस बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा भारत रत्न बाबा साहेब अंबेडकर का सम्मान किया है। वहीं शिवराज ने कांग्रेस पर जमकर निशाना भी साधा हैं। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि भाजपा ने हमेशा भारत रत्न बाबा साहेब अंबेडकर का सम्मान किया है। वे हमारे दिलों में रहते हैं। कांग्रेस को जवाब देना होगा कि उन्होंने बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान किया है। बाबा साहेब को मजबूरन नेहरू की मंत्रिपरिषद से बाहर होना पड़ा, क्यों ? क्या कांग्रेस ने आरक्षण के मामले में अंबेडकर की बात नहीं मानी ? यही कांग्रेस है जिसने उन्हें चुनाव हरवाया।

बाबा साहब हमारे लिए युगपुरुष हैं—
वहीं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा कांग्रेस ने कभी डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का सम्मान नहीं किया। उन्हें हमेशा नीचा दिखाने की कोशिश की। कल सदन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अंबेडकर जी और दलित समाज के प्रति जब अपनी बात रखी तो कांग्रेस के पेट में दर्द होना शुरू गया, हो भी क्यों न, कांग्रेस की सच्चाई अब देश जान रहा है तो कांग्रेस भयभीत हो रही है, चिंतित है कि उनकी बची-कुची जमीन भी छिनने जा रही है। कांग्रेस जवाब दे, राहुल जी, सोनिया जी और खड़गे जी जवाब दें, उन्होंने कब बाबा साहब और उनकी भावनाओं का सम्मान किया? पंचतीर्थ का निर्माण किसने कराया, कांग्रेस जवाब दे? बाबा साहेब को नेहरू मंत्रिमंडल से इस्तीफा क्यों देना पड़ा था, कांग्रेस जवाब दे ? आरक्षण के मामले में नेहरू जी से लेकर कांग्रेस की सरकारों ने उचित निर्णय क्यों नहीं लिए, कांग्रेस जवाब दे?

क्यों मचा है बवाल—
दरअसल मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री ने राज्यसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी एक फैशन हो गया है। अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता। इस बयान पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अमित शाह से इस्तीफे की मांग कर दी। राज्यसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद खड़गे ने कहा कि जब अमित शाह अंबेडकर के बारे में बात कर रहे थे। तो उन्होंने कहा आप लोग 100 बार अंबेडकर का नाम लेते हैं। अगर आपने इतनी बार भगवान का नाम लिया होता तो आप 7 बार स्वर्ग गए होते। इसका मतलब है कि बाबा साहेब अंबेडकर का नाम लेना अपराध है और उनका इरादा बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान का विरोध करना था।

MP विधानसभा में भी हंगामा—
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर जमकर हंगामा हुआ। दोनों ही दलों के विधायक आसंदी तक जा पहुंचे। कांग्रेस विधायकों ने वॉकआउट कर दिया। ‘अमित शाह माफी मांगों’ के नारे लगाते हुए सदन से बाहर निकल गए। हंगामे के बीच विधानसभा की कार्रवाई 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई थी।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!