बड़ी खबर
एमपीपीएससी -2022 का रिजल्ट, देवास की दीपिका बनीं टॉपर, नर्मदापुरम के आदित्य को दूसरी रैंक, टॉप टेन में 6 लड़कियां

ऑपरेशन टाईम्स इंदौर।। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2022 के फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। देवास की दीपिका पाटीदार ने परीक्षा में टॉप किया है। वहीं टॉप टेन में 6 लड़कियों ने जगह बनाई है। रैंकिंग में दीपिका के बाद आदित्य नारायण तिवारी, सुरभि जैन, महिमा चौधरी, धर्मप्रकाश मिश्रा, शानू चौधरी, स्वाति सिंह, उमेश अवस्थी, कविता देवी यादव और प्रत्यूष श्रीवास्तव का स्थान है। आयोग के ओएसडी डॉ.आर.पंचभाई ने बताया कि, राज्य सेवा परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी किया है। एग्जाम के इंटरव्यू 11 नवंबर से 9 जनवरी 2025 तक आयोजित किए गए थे। उन्होंने बताया कि, 87-13 प्रतिशत फॉर्मूले 394 कैंडिडेट्स का चयन हुआ है।