ऑपरेशन टाईम्स रीवा।। रीवा में सोमवार दोपहर दो सगे भाइयों के बच्चों में खेल-खेल के दौरान हुए विवाद में खूनी संघर्ष हो गया। छोटे ने बड़े भाई पर पेचकश से एक के बाद एक कई वार किए और गंभीर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार अमहिया में दो भाइयों के बच्चे घर में खेल रहे थे। इसी दौरान उनमें मामूली विवाद हो गया। यह देख दोनों बच्चों के पिता भी वहां आ गए। दोनों एक दूसरे के बच्चों को गलत बताने लगे। इस दौरान उनमें बहस होने लगी। देखते ही देखते बात बढ़ गई और छोटे ने बड़े भाई पर पेचकश से वार करना शुरू कर लहूलुहान कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है—
अमहिया थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। डॉक्टर्स ने बताया कि घायल युवक की हालत स्थिर है। पीड़ित शाहरुख खान ने बताया कि मेरे भाई हजरत बिलाल खान ने बेरहमी से मुझ पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें मैं बुरी तरीके से घायल हो गया। उसने मुझे जान से मारने की धमकी दी है। एडिशनल एसपी विवेक लाल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
-
GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ
View all posts
Post Views: 63